पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्कूल बस से उतर आगे से निकल रहा था मासूम, तभी ड्राइवर की लापरवाही से कुचला गया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करनाल.  स्कूल बस के नीचे आने से 5 साल के बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं की है। उन्होंने बिना पोस्टमार्टम कराए बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना मंगलवार दोपहर की है। मृतक  

5 वर्षीय बोमन गांव कलभेड़ी स्थित बाबा रामदास स्कूल में यूकेजी में पढ़ता था।

 

 

- मंगलवार को छुट्टी के बाद स्कूल बस बच्चों को गांव में छोड़ने आई। एक-एक कर बच्चे बस से उतर रहे थे। तभी संजय का बेटा बोमन अगली खिड़की से उतरकर बस के आगे से निकल रहा था। तभी कंडक्टर के साथ बातों में लगे ड्राइवर ने बस चला दी। बस का अगला टायर बच्चे के सिर के ऊपर से गुजर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

- इसके विरोध में लोगों ने बस के शीशे तोड़ दिए और जाम लगा दिया। ड्राइवर को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर कुंजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन परिजनों ने स्कूल प्रबंधन, बस चालक या परिचालक के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी।

खबरें और भी हैं...