चीन के मीतू व ब्रिटिश संग्रहालय का महिलाओं के लिए स्मार्टफोन
चीन के मीतू व ब्रिटिश संग्रहालय का महिलाओं के लिए स्मार्टफोन
मीतू के वी6 सीमित संस्करण वाले स्मार्टफोन की कीमत 1,101 डॉलर रखी गई है। यह उपकरण एक्को लेदर केस और कॉस्मेटिक ब्रश के साथ आता है।
साउथ चाइना मोर्निग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टैबिलाइजेशन (ओआईएस) के साथ डुअल पिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे एंटोनी वाटेऊ से प्रेरणा लेकर डिजाइन किया गया है। वाटेऊ प्रसिद्ध और महत्वपूर्व रोकोको कलाकारों में से एक हैं।
मीतू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष यी वेई के हवाले से कहा गया है, \"\"हम एक साधारण स्मार्टफोन नहीं बना रहे हैं। यह सुंदरता की कला है। ब्रिटिश संग्रहालय के साथ इस सहयोग से और कला व प्रौद्योगिकी के मिश्रण के माध्यम से हमें आशा है कि ज्यादा से ज्यादा लोग \'जिंदगी की सुंदरता\' का अनुभव कर सकेंगे।\"\"
--आईएएनएस