पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राहुल के दौरे से पहले अमेठी पहुंचीं स्मृति, कई योजनाओं का करेंगी शिलान्यास; कांग्रेस बोली- पिकनिक मनाने आती हैं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अमेठी. शुक्रवार से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के दो दिवसीय दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंची। यहां उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। कठुआ रेप मामले में राहुल गांधी के कैंडल मार्च पर कहा कि राहुल पहले गायत्री प्रजापति का भी समर्थन भी कर चुके हैं। इस बार एक स्टैंड लेने के लिए उनकी मजबूरी है लेकिन अमेठी सच को जानता है। मुझे भरोसा है न्याय मिलेगा। बता दें कि कठुआ में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी और उन्नाव में दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इंडिया गेट पर आधी रात को कैंडल मार्च निकाला। इस प्रदर्शन में प्रियंका वाड्रा, राॅबर्ट वाड्रा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए थे।

 

 

बीजेपी ने कहा ड्रामा करने आते हैं राहुल गांधी

- बीजेपी जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय ने कहा कि राहुल अमेठी में आकर ड्रामा करते हैं और स्मृति के कामों पर पानी फेरते हैं। केंद्र में 10 साल कांग्रेस की सरकार रही इस दौरान राहुल अमेठी में एक सेंट्रल स्कूल तक नहीं खुलवा सके। स्मृति ने सेंट्रल स्कूल, सैनिक स्कूल, कौशल विकास केंद्र, पिपरी का बांध सहित कई योजनाएं दी। 
- उन्होंने ये भी कहा कि राहुल गांधी का स्मृति से कोई मुकाबला नहीं है। जब भी स्मृति अमेठी आकर क्षेत्र की जनता को सौगात देती हैं तो राहुल को बौखला जाते हैं। राहुल हमेशा कहते हैं कि उनकी योजानाएं अमेठी से चली गई लेकिन उनकी योजनाएं सिर्फ कागजी थीं जिनके बंद होने का कोई सवाल ही नहीं उठता।


मीडिया में लीड लेने के लिये अमेठी आती हैं स्मृति 
- उधर कांग्रेस ने भी स्मृति के दौरे पर सवाल उठाया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने कहा कि स्मृति ईरानी पर्यटन के लिए अमेठी आती हैं और सिर्फ मीडिया में लीड लेने का काम करती हैं। स्मृति जब भी अमेठी आती हैं यहां की योजनाएं लेकर चली जाती हैं। राहुल गांधी ने अमेठी के लिए जो योजनाएं स्वीकृत कराई थीं स्मृति ने उसी को चालू कर दिया वहीं बड़ी बात है।
- उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि स्मृति ने कुछ दिन पहले ही 10 हजार गाय देने का वायदा किया था उसका क्या हुआ? जिलाध्यक्ष ने कहा स्मृति अभी तक 8 से 10 बार अमेठी आईं लेकिन केवल पिकनिक मनाने के लिए।


इन योजनाओं का करेंगी शिलान्यास और लोकार्पण

- बीजेपी की ओर से बताया गया है कि स्मृति ईरानी अमेठी में कृषि विज्ञान केंद्र, पीपरी बांध इनोगेरशन, दो ब्लॉकों में वाई-फाई की सुविधा के अलावा कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगी। अपनी नेता की इन सौगात को लेकर बीजेपी नेता काफी उत्साहित हैं। 

 

16 तारीख को आएंगे राहुल गांधी

-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी दो दिवसीय दौरे पर 16-17 अप्रैल को अमेठी आ रहे हैं। कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने बताया कि राहुल गांधी अमेठी के सांसद हैं और वो बराबर ही यहां के लोगों से मिलने के लिये आते ही रहते हैं। अभी तीन महीने पूर्व जनवरी माह में वो दो दिवसीय दौरे पर अमेठी आये थे।
- दीपक सिंह ने बताया कि राहुल गांधी पहले दिन इंहौना, जगदीशपुर, गौरीगंज की जनता एवं कांग्रेसी जन से मुलाक़ात करेंगे। क्षेत्र में कराये गये विकास कार्यों का शिलान्यास करके मुंशीगंज गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।
- दूसरे दिन गेस्ट हाउस पर ही अमेठी की जनता से मुलाकात करेंगे और फिर प्रमुख रूप से जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में सम्मिलित होंगे।

खबरें और भी हैं...