पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्पोर्ट्स डेस्क. कोलकाता ने अपने होम ग्राउंड पर दिल्ली को 71 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। ये इस आईपीएल रनों के लिहाज से अबतक की सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के बाद एक ओर कोलकाता के फैंस बेहद खुश थे तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली डेयरडेविल्स पर फैंस का गुस्सा फूटा। 7 साल बाद कोलकाता की जगह दिल्ली से खेल रहे गौतम गंभीर भी फैंस के निशाने पर रहे। हम आपको दिखा रहे हैं कोलकाता की रोमांचक जीत के बाद आए सोशल मीडिया रिएक्शंस। ऐसा था मैच...
- 201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को मजबूत स्थिति की तरफ ले जाते मैक्सवेल और पंत के आउट होते ही दिल्ली की पारी बिखर गई और पूरी टीम 129 रन पर ऑल आउट हो गई। मैक्सवेल ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। पंत ने भी 26 गेंद पर तेजतर्रार 43 रन बनाए। हालांकि, कप्तान गौतम गंभीर (8 रन) और पिछले मैच के हीरो रहे जेसन रॉय (1) आज कुछ खास नहीं कर पाए। कोलकाता के लिए कुलदीप यादव और सुनील नरेन 3-3 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे।
इ
- इससे पहले कोलकाता के लिए इस मैच में मैन ऑफ द मैच नीतिश राणा (59) और आंद्रे रसेल (41) ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। रसेल ने अपनी 12 गेंद की पारी में 6 गेंद पर छक्के लगाए। उनके अलावा क्रिस लिन (31) और रॉबिन उथप्पा (35) ने भी टीम को अच्छी शुरूआत देने में अहम भूमिका निभाई। दिल्ली के लिए राहुल तेवतिया और ट्रेंट बोल्ट सबसे सफल गेंदबाज रहे। तेवतिया ने 3 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए, वहीं बोल्ट ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इस मैच में सबसे खास बोल्ट का पहला ओवर रहा। उन्होंने आईपीएल के इस सीजन का पहला मेडन ओवर फेंका।
आगे की स्लाइड्स में देखें, सोशल मीडिया रिएक्शंस...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.