स्पोर्ट्स डेस्क. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल के आठवें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 4 विकेट से हरा दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर आरसीबी के फैंस क्रेजी हो गए हैं। इसकी वजह हैं
अनुष्का शर्मा। जी हां, इस जीत का श्रेय
विराट कोहली की वाइफ बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को दिया जा रहा है, जो हसबैंड की कप्तानी वाली टीम आरसीबी को चीयर करने चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंची थीं। आपको बता दें कि 156 रनों का पीछा करने उतरी बेंगलुरु की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 19.3 ओवर में मैच जीत लिया। एबी डिविलियर्स 57, क्विंटन डिकॉक 45, मंदीप सिंह 22 और विराट कोहली 21 रन बनाकर आउट हुए। डिविलियर्स ने अपनी पारी में 2 चौके और 4 छक्के लगाए। पंजाब के कप्तान रविंचद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। इससे पहले पंजाब की टीम 19.2 ओवर में 155 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।
आगे की स्लाइड्स में देखें, आरसीबी की जीत पर सोशल मीडिया रिएक्शंस...