पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Funny Reactions On Pritty Zinta & Dhoni After Breathtaking Match Between CSK KXIP

चेन्नई की हार के बाद भी छाए एमएस धोनी, फैंस ने ऐसे की तारीफ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्पोर्ट्स डेस्क. आईपीएल के 12वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने भले ही चेन्नई सुपरकिंग्स से रोमांचक मैच जीत लिया पर चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने फैंस का दिल जीत लिया। धोनी  ने 44 बॉल पर 79 रन की ऐसी तूफानी पारी खेली क्रिकेट फैंस देखते रह गए। चेन्नई के लिए एक वक्त इस मैच में लक्ष्य के पास पहुंचना भी असंभव लग रहा था पर धोनी ने टीम को लक्ष्य के बेहद करीब लाकर खड़ा कर दिया। हार गए पर दिल जीत लिया माही...

 

- धोनी की तूफानी इनिंग के बाद सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स आने लगे। एक फैन ने कहा, 'प्रिटी जिंटा के डिंपल से ज्यादा लोग धोनी के शॉट्स से घायल होते हैं '।

 

ऐसा था मैच का रोमांच

 - पंजाब के 198 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की ओर से धोनी के अलावा अंबाति रायडु ने 49 रन बनाए। आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी, लेकिन 12 रन ही बन सके। पंजाब की ओर से एंड्रयू टाय ने 2 और अश्विन व मोहित शर्मा ने 1-1 विकेट लिया। आपको बता दें कि इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया था।

 

ऐसी थी पंजाब की इनिंग

क्रिस गेल और केएल राहुल की तूफानी इनिंग की बदौलत पंजाब ने चेन्नई को 198 रन का टारगेट दिया था। क्रिस गेल ने 63, केएल राहुल ने 37, मयंक अग्रवाल ने 30 और करुण नायर ने 29 रन जोड़े। चेन्नई की ओर से शार्दुल ठाकुर और इमरान ताहिर ने 2-2 और ब्रावो, वॉटसन और हरभजन ने 1-1 विकेट झटके।

 

आगे की स्लाइड्स में देखें, प्रिटी जिंटा और धोनी पर आए मजेदार कमेंट्स...