पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लड़कियों ने राहुल को गुलाब तो दिए, पर कांटा भी चुभोकर चली गईं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अमेठी. ये अमेठी का किस्सा है। राहुल गांधी लड़कियों के एक स्कूल गए थे। स्वागत में उन्हें लाल रंग के गुलाब तो मिले लेकिन कुछ सवाल ऐसे आए जो कांटों की तरह चुभ गए। अब उन सवालों में राहुल गांधी के जो जवाब आएं हैं सोशल मीडिया उनका पोस्टमार्टम करने में जुटी है। 

 

अपने तीन दिन के दौरे में राहुल इन दिनों अमेठी में हैं। एक खबर वहां से आई थी कि उन्हें एक सड़क का लोकार्पण नहीं करने दिया गया। स्थानीय प्रशासन ने कहा कि इस सड़क का लोकार्पण स्मृति ईरानी करेंगी। 

 

हम आपके लिए दूसरी खबर लाए हैं। ये मामला एक सरकारी स्कूल का है। लड़कियों के एक स्कूल में राहुल का संवाद था। जब राहुल वहां पहुंचे तो लड़कियों ने उनका स्वागत गुलाब के फूल से किया। लेकिन कुछ ऐसा पूछ बैठीं जो उन्हें शायद कांटे की तरह चुभ गया। 

 

ये हुए सवाल-जवाब

 

अमेठी में स्कूली छात्रों के साथ बातचीत के दौरान एक छात्रा ने गांधी से पूछा कि सरकार ने बहुत से कानून बनाए हैं लेकिन वह सभी गांवों में ठीक तरह से लागू क्यों नहीं हो पाते हैं? इसके जवाब में राहुल ने कहा- यह आप मोदीजी से पूछिए। मेरी सरकार थोड़ी ही है। जब हमारी सरकार होगी तब हमसे पूछना।

 

इस बाद फिर लड़कियों ने अमेठी की बेसिक जरुरतों के बारे में बात की। इसके जवाब में राहुल ने कहा कि अमेठी को तो योगीजी चलाते हैं। मैं तो अमेठी का सांसद हूं। मेरा काम लोकसभा में कानून बनाने का है। मगर योगीजी का काम यूपी को चलाने का है और योगीजी दूसरा काम कर रहे हैं।

 

बिजली का काम नहीं कर रहे हैं, पानी का काम नहीं कर रहे हैं। शिक्षा का काम नहीं कर रहे हैं और क्रोध फैला रहे हैं। राहुल ने छात्रों द्वारा पूछे गए कुछ और सवालों के जवाब दिए और वहां से चले गए।

 

सोशल मीडिया में राहुल ट्रायल शुरू

 

राहुल के इस बातचीत का सोशल मीडिया में ट्रायल शुरू हो गया है। ये कहा गया कि राहुल को सीधे प्रश्नों का जवाब देना नहीं आता। वो अमेठी के सांसद हैं। उनसे लोगों की अपेक्षाएं हैं। राहुल को इस तरह से अपना पल्ला नहीं झाड़ना चाहिए था। उन्हें हर बात का जवाब देना चाहिए। 

खबरें और भी हैं...