पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. 'बिग बॉस 8' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं सोफिया हयात पति व्लाद स्टैन्श्यू से अलग हो चुकी हैं। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में दोनों के अलगाव की खबर आई थी। तब यह चर्चा भी थी कि सोफिया ने अपना बच्चा भी खो दिया है। अब सोफिया ने सोशल मीडिया पर मिसकैरेज का दर्द बयां किया। उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि मिसकैरेज के बाद उनकी बॉडी पहले जैसी नहीं रही। यह है सोफिया की पूरी पोस्ट...
- सोफिया ने लिखा है, "मिसकैरेज के बाद मेरी बॉडी। मैं अपनी बॉडी से बहुत प्यार करती हूं। बेबी एक्स्पेक्ट करने और फिर उसे खोने के बाद शेप ऐसा हो गया। ऐसी मैं कभी नहीं थी। याद रखिए बच्चा खो देने की वजह से मेरी बॉडी ऐसी हुई। लेकिन मुझे इससे अब भी प्यार है। क्योंकि मेरी बॉडी ने हर दिन मेरे लिए बहुत कुछ किया है।" सोफिया ने जो फोटो शेयर की है, उसमें उनका पेट कुछ बढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है।
पति को शैतान बताकर निकाल दिया था घर से
- अप्रैल के आखिरी सप्ताह में खबर आई थी कि सोफिया ने पति व्लाद स्टैन्श्यू को घर से निकाल दिया था। तब सोफिया ने कहा था, "उसने मुझसे कई बार झूठ बोला। उसके पास पैसे नहीं हैं। सारे खर्चे मैंने खुद उठाए।" सोफिया के मुताबिक, "मुझे उसके गलत इरादों के बारे में तब पता चला, जब मेरे पर्स से पैसे धीरे-धीरे गायब होने लगे। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात तब हुई, जब मैंने उसे उसकी एक्स वाइफ के साथ चैटिंग करते पकड़ा। इतना ही नहीं मेरी प्रॉपर्टी के कुछ डॉक्यूमेंट्स भी नहीं मिल रहे थे। बाद में खोजने पर वो उसके बैग में मिले।" एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को इंटरव्यू में सोफिया ने हसबैंड के बारे में कहा- "वो शैतान के साथ चोर भी था।" सोफिया ने अप्रैल 2017 में व्लाद ने शादी की थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.