पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई। 'बिग बॉस 8' की एक्स कंटेस्टेंट और मॉडल सोफिया हयात अपने हसबैंड की दी हुई रिंग बेचना चाहती हैं। ये रिंग तीन लाख रुपए की है। सोफिया की दलील है कि वो अपने पति व्लाद स्टैन्श्यू की कोई याद अपने पास नहीं रखना चाहती हैं। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में ही दोनों के अलगाव की खबर आई थी। इसके बाद सोफिया ने मिसकैरेज की वजह से अपना बच्चा भी खो दिया। एक पॉपुलर वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में सोफिया ने कहा- 'सिर्फ ये अंगूठी एक ऐसी चीज है, जो उसने मेरे लिए खरीदी, बाकी हर चीज मैंने अपने पैसे से ली थी। पति पर लगाया चोरी का आरोप...
अप्रैल के आखिरी में सोफिया ने पति व्लाद स्टैन्श्यू को घर से निकाल दिया था। तब सोफिया ने कहा था, "उसने मुझसे कई बार झूठ बोला। उसके पास पैसे नहीं हैं। सारे खर्चे मैंने खुद उठाए।" ''सोफिया के मुताबिक, "मुझे उसके गलत इरादों के बारे में तब पता चला, जब मेरे पर्स से पैसे धीरे-धीरे गायब होने लगे। इतना ही नहीं मेरी प्रॉपर्टी के कुछ डॉक्यूमेंट्स भी नहीं मिल रहे थे। बाद में खोजने पर वो उसके बैग में मिले।'' सोफिया ने अपने पति पर ये भी आरोप लगाया कि उसने उनकी गिफ्ट की हुई 10 लाख की रिंग महज 1.5 डेढ़ लाख में बेच दी। बकौल सोफिया - 'सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात तब हुई, जब मैंने उसे उसकी एक्स वाइफ के साथ चैटिंग करते पकड़ा। " एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को इंटरव्यू में सोफिया ने हसबैंड के बारे में कहा- "वो शैतान के साथ चोर भी था।" अब अपने लेवल का पार्टनर ढूंढेंगी।
सोफिया ने अप्रैल 2017 में व्लाद से शादी की थी। महज एक साल में इतनी कड़वाहट के बाद अलगाव हो गया तो क्या अब सोफिया फिर रिलेशन में जाने के लिए तैयार हैं? इस सवाल पर सोफिया ने कहा कि शादी अभी उनके दिमाग में भी नहीं है लेकिन अगर उन्हें कोई मिला तो वो इतना जरूर पक्का कर लेंगी कि वो उनके ही लेवल का हो। सोफिया ने कहा - 'मैं गरीब हूं लेकिन तुमसे बहुत प्यार करता हूं, ऐसे ट्रैप में मैं फिर पड़ने वाली नहीं।
सोफिया से 10 साल छोटे हैं व्लाद...
सोफिया के पति व्लाद उनसे 10 साल छोटे हैं। वो पहले से शादीशुदा और एक बच्चे के पिता भी हैं। उन्होंने पहली शादी 21 साल की उम्र में सारह नाम की लड़की से की थी। दोनों का एक बेटा ऑर्थर है। सोफिया ने 24 अप्रैल 2017 को ब्वॉयफ्रेंड Vlad Stanescu से शादी की। दोनों ने लंदन में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी।
आगे की स्लाइड्स पर, सोफिया हयात और व्लाद के कुछ PHOTOS...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.