पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिहार में उमस भरी गर्मी, चढ़ा पारा

बिहार में उमस भरी गर्मी, चढ़ा पारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहार में उमस भरी गर्मी, चढ़ा पारा

पटना, 22 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप निकली है, जिससे तापमान में भी वृद्घि दर्ज की गई है। राजधानी का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले एक-दो दिनों तक मौसम में बदलाव के आसार हैं। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छा सकते हैं और आंधी के साथ बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, गया का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस तथा भागलपुर का 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...