- Hindi News
- National
- Hamirpur News Some Are In The Court Some Have Been Left Behind Even Though They Are Still Standing In The Old Khoks
कुछ हैं कोर्ट में, कुछ को पीछे अलॉट हाेने पर भी अभी तक डटे हैं पुराने खोखों में ही
यहां बस स्टैंड के सामने पुराने खोखा धारकों को बेशक नए खोखों में बसाने के लिए अलॉट करने की प्रकिया को काफी समय हो चुका है, लेकिन हालांकि कुछ खाेखा धारकों की ओर से कोर्ट में मामला ले जाने से स्टे चल रहा है, लेकिन जो कोर्ट में नहीं गए हैं, वह भी कई धारक अभी भी पुराने खोखों में ही डटे हुए हैं।
वैसे कोर्ट में मामला इस बात को लेकर पहुंचा है कि जो अलॉट प्रकिया हुई है, उसको लेकर है, लेकिन इतना समय बीत जाने पर भी जो नए खोखों में शिफ्ट हो चुके हैं, वहां अभी तक नाली प्रॉपर नहीं बन पाने के कारण बारिश होने पर वहां कच्ची सड़क पर चलना और पानी एकत्र होने से मुश्किलों से दो-चार होना पड़ राह है। यहां टैक्सी स्टैंड भी पास ही होने के कारण वाहनों की आवाजाही इसी कच्ची सड़क पर लगी रहने से राहगीरों को तो ओर से ज्यादा परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। वहीं इस बारे में एसडीएम हमीरपुर डॉ. चिरंजी लाल का कहना है कि दूसरा मामला कोर्ट में है। जहां नाली बनानी है, वहां का कार्य शीघ्र ही शुरु किया जाएगा ताकि वहां से गुजरने वाले लोगों को चलने में किसी तरह की समस्या न हो।
एक ओर से सज रही दुकानें: मैदान के नीचे बनाए गए पक्के खोखों के धरातल पर बने सभी खोखो को अलॉट किया जा चुका है। इसके एक तरफ तो दुकानें सजने का क्रम शुरु हो गया है, लेकिन मैदान के मेन गेट की ओर तो अभी तक मात्र तीन ही खोखे शुरू हो पाए हैं, जबकि यहां अलॉट कई धारक अभी भी पुराने खोखों में ही अपनी दुकानदारी चला रहे हैं। वैसे जो कोर्ट की शरण में गए है, वह तो पुराने स्थान पर ही हैं, लेकिन जो नहीं गए हैं, वह भी अभी तक पीछे जो उन्हे अलॉट हुए हैं, वहां शिफ्ट नहीं हो रहे।
यहां बस स्टैंड के सामने नए खाेखाे के अागे जमा हाे रहा पानी।