पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और क़ानून मंत्री सोमनाथ भारती ने कहा है कि मीडिया आम आदमी पार्टी की नकारात्मक छवि बना रही है.
इससे पहले क़ानून मंत्री सोमनाथ भारती ने भी मीडिया पर निशाना साधते हुए पत्रकारों से सवाल किया, \'मोदी ने कितने पैसे दिए हैं?\'
दरअसल पत्रकार सोमनाथ भारती की कार को रोककर उनसे दिल्ली के महिला आयोग के सामने पेश न होने और स्पैम मामले में उनकी संलिप्तता होने को लेकर सवाल कर रहे थे. पत्रकारों के कई सवालों के जबाव देने के बाद भी जब पत्रकार अड़े रहे तो भारती ने मीडिया पर ही सवाल उठाते हुए कहा, \"पहले आप बताइए मोदी ने कितने पैसे दिए हैं.\"
दिल्ली के क़ानून मंत्री सोमनाथ भारती विवादों में हैं.
दिल्ली सरकार के गणतंत्र दिवस समारोह में बोलते हुए अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर जबाव देते हुए कहा कि संविधान में कहीं नहीं लिखा है कि धरना देना असंवैधानिक है.
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली में हुए केजरीवाल के धरने पर सवाल उठाते हुए कहा था कि संवैधानिक पद पर बैठे हुए किसी भी व्यक्ति पर क़ानून लागू होता है. धारा 144 लागू होने के बावजूद केजरीवाल ने अपने समर्थकों के साथ रेल भवन के सामने धरना दिया था.
सुप्रीम कोर्ट ने धरना रोक पाने में असफल रही दिल्ली पुलिस की निष्क्रियता की आलोचना भी की थी. अदालत ने केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस भी भेजा है.
\'भ्रष्टाचार घटा\'अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को अपने भाषण में दावा किया कि दिल्ली में भ्रष्टाचार कम हो रहा है. केजरीवाल ने एक चायवाले की कहानी बताते हुए कहा, \"पहले एक चायवाला हर महीने दो हज़ार रुपए पुलिसवालों को देता था. अब पुलिस दो हज़ार रुपए लेने नहीं आ रही है तो उसने चाय के दाम आठ रुपए से कम कर छह रुपए कर दिए हैं.\"
केजरीवाल ने यह भी कहा कि उनकी भ्रष्टाचार निरोधक टीम के सदस्यों ने उन्हें बताया है कि पिछले दो-तीन दिन से उनके जाल में कोई नहीं फंस रहा है. केजरीवाल ने कहा, \"\'टीम के सदस्यों ने बताया कि चूँकि अब लोग रिश्वत नहीं मांग रहे हैं इसलिए वे जाल में फंस नहीं पा रहे हैं.\"
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल क़ानून मंत्री सोमनाथ भारती का समर्थन करने के कारण विवादों में है.
क़ानून मंत्री पर अफ़्रीकी मूल के लोगों के ख़िलाफ़ ज़बरदस्ती कार्रवाई करने के लिए पुलिस पर दबाव डालने का आरोप है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.