पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअहमदाबाद. एक बेटे ने अपनी मां का पैर घर पर ही काट दिया। ऐसा उसने इसलिए किया क्योंकि उसके पास मां के इलाज एवं ऑपरेशन के लिए पैसे नहीं थे। उसकी मां को पैर में गैंगरीन था, जिसके चलते पैर काटना जरूरी हो गया था। ये था पूरा मामला...
पंचमहाल जिले में राजगढ़ गांव के गुलाब चौहान नामक युवक राज्य परिवहन निगम में ड्राइवर के पद पर काम करता है। उसकी मां को शुगर की बीमारी है। वृद्ध मां के पैर में गैंगरीन हो गया था। घाव ठीक नहीं होने पर गुलाब अक्सर डॉक्टर से सलाह लेता रहता था। डाॅक्टर उसे पैर कटवाने की सलाह देते थे।
उसने मदद के लिए अपनी दो बहनों को भी बुला लिया था। उसने इस प्रकार के ऑपरेशन के लिए आवश्यक सामान भी मंगवा लिया था। उसने खाट पर अपनी वृद्ध माता को बैठाकर बहनों की सहायता से मां के पैर काट डाले। उसने इसका वीडियो भी तैयार किया है। ऑपरेशन के बाद मां की तबीयत ठीक है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.