पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमधेपुरा(पटना). पंचायत के दाहा गांव की कौशल्या देवी उर्फ बैजंत्री देवी जीवित होने का शपथ पत्र दे रही हैं, पर विगत चार माह से आलाधिकारी उन्हें जीवित मानने को तैयार ही नहीं हैं। मां को न्याय दिलाने के लिए छोटा बेटा जगदीश खां भी दर-दर भटक रहा है। उन्होंने अपने बड़े भाई सीताराम खां पर जीवित मां का फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र बना कर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है।
केवल 10 कट्ठा जमीन के लिए पहले ही उसके बड़े भाई ने 100 वर्षीया मां को मृत घोषित करवा दिया है। इस बीच फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र के आधार पर कौशल्या के नाम की भूमि को किसी के द्वारा बेच दी गई। कौशल्या देवी ने भी शपथ-पत्र देकर यह घोषित किया है कि उनकी मृत्यु नहीं हुई है। हालांकि मामले पर संज्ञान लेते हुए बीडीओ ने दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है।
कौशल्या ने बीडीओ को दिया जीवित होने का शपथ-पत्र
बीडीओ को दिए गए आवेदन के साथ संलग्न शपथ-पत्र में वृद्धा ने खुद को दाहा गांव के स्व. बलदेव खां की पत्नी बताया है। कहा है कि बैजंत्री उर्फ कौशल्या दोनों उनका ही नाम है। उन्हें दो पुत्र व एक पुत्री हुई। बड़ा बेटा सीताराम खां और छोटे का नाम जगदीश खां है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.