पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कान्स में रेड कार्पेट से पहले सिक्युरिटी चेक से गुजरीं सोनम, हुआ मजेदार वाकया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई। शादी के 6 दिन बाद यानी 14 मई को सोनम कपूर कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर नजर आईं। इससे पहले सोनम कपूर का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो इवेंट में शामिल होने से पहले सिक्युरिटी चेक से गुजरती नजर आ रही हैं। वीडियो में सोनम कार की बैकसीट पर तैयार होकर बैठी दिख रही हैं। इसी बीच सिक्योरिटी गार्ड कार के गेट खोलते हैं तो सोनम उन्हें 'हाय-हैलो' कहती हैं। हमने सोनम की ड्रेस के नीचे कुछ छुपा रखा है...

 

 
सोनम के ठीक सामने बैठा शख्स इस पूरे वाकये को कैमरे में कैद कर रहा था। गार्ड सोनम से कहता है- हम सिक्योरिटी पाइंट ऑफ व्यू से चेकिंग कर रहे हैं। इसी बीच कैमरा हाथ में लिए हुए शख्स की आवाज आती है और वो कहता है- हमने सोनम की ड्रेस के नीचे कुछ छुपा रखा है। उसकी बात सुन सोनम भी हंस पड़ती हैं। 


बता दें कि सोनम ने कान्स के रेड कार्पेट के लिए डिजाइनर राल्फ और रासो का ऑफ व्हाइट लहंगा चुना। एक्सेसरीज की बात करें तो उन्होंने स्टड्स पहने, जो उनकी वेडिंग रिंग से मेल खा रहे थे। सोनम कान्स में कॉस्मेटिक ब्रांड लॉरियल पेरिस की ओर से भारत का प्रतिनिधित्व करने गई हैं।

 

आगे की स्लाइड्स पर, कान्स के रेड कार्पेट पर सोनम कपूर का लुक...

खबरें और भी हैं...