पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. सोनम कपूर इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल में हैं जहां वे हर दिन अपने न्यू रेड कार्पेट लुक से फैन्स को इम्प्रेस कर रही हैं। मंगलवार को सोनम रेड कार्पेट पर न्यूड कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में वॉक करती नजर आईं। खास बात ये है कि इसी अपीयरेंस के साथ उन्होंने यहां अपनी शादी भी सेलिब्रेट की। कान्स में हुए सोनम की शादी के सेलिब्रेशन का एक फोटो भी सामने आया है जिसमें वे टीम के साथ केक काटतीं नजर आ रही हैं। बता दें, खबरें थीं कि सोनम चूड़ा पहनकर रेड कार्पेट पर आएंगी हालांकि ऐसा नहीं हुआ। लेकिन उन्होंने आनंद द्वारा पहनाई हुई अपनी 90 लाख की डायडंम रिंग को जरूर हर ड्रेस के साथ कैरी किया है। 8 मई को पंजाबी रीति-रिवाज से की सोनम ने शादी...
- कान्स के रेड कार्पेट पर ये सोनम की 8वीं अपीयरेंस थी। हर साल उन्होंने अपने लुक्स से फैशन वर्ल्ड में सुर्खियां बटोरी हैं। वे कॉस्मेटिक ब्रांड लॉरियल पेरिस की ओर से भारत का प्रतिनिधित्व करने गई हैं।
- सोनम ने 8 मई को दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा से पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की। मुंबई में शादी के सभी फंक्शन हुए थे। कान्स के रेड कार्पेट पर चलते वक्त सोनम के हाथों में शादी की मेहंदी साफ दिखाई दे रही है।
- सोनम की दो फिल्में रिलीज की कतार में हैं। उनकी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' और 'संजू' दोनों ही जून में रिलीज हो रही है।
आगे की स्लाइड्स में देखें सोनम कपूर की कान्स के दौरान की PHOTOS...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.