पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Veere Di Wedding Title Track: Sonam Kapoor Fun With Kareena And Girl Gang New Song

सलमान की GF ने गाया सोनम की फिल्म का गाना, 400 फीमेल सिंगर्स का हुआ था ऑडिशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई. सोनम कपूर की अपकमिंग फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है। इस सॉन्ग में सोनम को-एक्ट्रेसेस करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया के साथ बोल्ड अंदाज में मस्ती करती नजर आ रही हैं। खास बात ये है कि इस गाने को 7 सिंगर्स ने गाया है जिसमें सलमान खान की सो-कॉल्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी हैं। सॉन्ग के लिए हुआ 400 फीमेल सिंगर्स का ऑडिशन...

 

 

'वीरे दी वेडिंग' के टाइटल ट्रैक के लिए करीब 400 फीमेल सिंगर्स के ऑडिशन लिए गए। इसमें से 50 को शॉर्टलिस्ट किया गया और आखिर में 7 सिलेक्ट हुए। जिसमें यूलिया के अलावा अदिति सिंह शर्मा, निकिता आहूजा, श्रवी यादव, पायल देव, ध्वनि भानुशाली और विशाल मिश्रा शामिल हैं। शशांक घोष के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 1 जून को रिलीज होगी। 

खबरें और भी हैं...