पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. शादी के बाद सोनम कपूर ने अपने नाम के आगे पति का सरनेम आहूजा जोड़ लिया है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया। लेकिन इस बात पर कम लोगों ने ध्यान दिया कि उनके पति आनंद आहूजा ने भी शादी के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर अपना बदल लिया है। आनंद ने अपने नाम और सरनेम के बीच सोनम के नाम का पहला अक्षर S लगा लिया है। यानी वे अपना नाम आनंद एस. आहूजा लिखने लगे हैं। सोनम ने इंटरव्यू में उठाया था सवाल...
- अपने नाम के आगे पति का सरनेम लगाने के कारण सोनम खूब ट्रोल हुई थीं। इसी मुद्दे पर उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान एक न्यूज चैनल से बात की। उन्होंने बताया कि आहूजा सरनेम लगाने का फैसला उनका व्यक्तिगत है। इसके साथ ही उन्होंने गुस्से में यह सवाल भी उठाया कि जब आनंद ने नाम बदला, तब किसी ने कुछ नहीं कहा। सोनम ने इंटरव्यू में कहा, "कपूर मेरे पिता का सरनेम है। एक तरह से देखा जाए तो यह भी तो एक पुरुष का ही सरनेम हुआ। मैंने दोनों सरनेम अपनाए। आनंद ने भी तो अपना नाम बदला है। लेकिन उनके बारे में किसी ने कुछ भी नहीं लिखा। सोशल मीडिया मेरा प्लेटफॉर्म है। इसलिए मैंने वहां अपना नाम बदलने का फैसला लिया।"
गौरतलब है कि सोनम-आनंद की शादी 8 मई को मुंबई में हुई। इसके 6 दिन बाद यानी 14 और 15 मई को सोनम कान्स के रेड कार्पेट पर लॉरियल पेरिस की ओर से वॉक करती नजर आई थीं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.