पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोनम कपूर, आनंद आहूजा, Sonam Kapoor On Dinner Date With Husband Anand Ahuja

मांग में नहीं था सिंदूर, हाथ में पहना था मंगलसूत्र, हसबैंड का हाथ थामे डिनर डेट पर सोनम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई। एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन में बिजी हैं। अपने बिजी शेड्यूल से भी सोनम हसबैंड आनंद आहूजा के लिए वक्त निकाल ही लेती हैं। सोमवार को सोनम, आनंद के साथ डिनर डेट पर स्पॉट हुईं। दोनों बांद्रा के एक रेस्टोरेंट के बाहर नजर आए। इस दौरान सोनम हसबैंड का हाथ थामे नजर आईं। सोनम ने ऑफ व्हाइट कुर्ता और डार्क ग्रीन कलर की लैगिंग पहन रखी थी। वहीं, आनंद फॉर्मल लुक में दिखे। डिनर डेट पर सोनम की मांग में सिंदूर नजर नहीं आया लेकिन उन्होंने हाथ में मंगलसूत्र पहन रखा था। बता दें कि सोनम की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' 1 जून को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सोनम के साथ करीना कपूर, स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया लीड रोल में है। फिल्म के डायरेक्टर शंशाक घोष हैं और इसे रिया कपूर, निखिल द्विवेदी, एकता कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूसर किया है। आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके देखें सोनम-आनंद की डिनर डेट की फोटोज...
खबरें और भी हैं...