पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सोनम कपूर ने बताया, आखिर क्यों उन्होंने अपने नाम के आगे लगाया पति का सरनेम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई: 8 मई को सोनम कपूर ने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की और इसके तुरंत बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर उनके नाम के आगे पति का सरनेम दिखाई दिया। इसके बाद सोनम के फैन्स दो हिस्सों में बंट गए हैं।  एक वे जो इसे सोनम का व्यक्तिगत निर्णय बता रहे हैं तो दूसरे वे जो सोनम के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, 32 साल की सोनम फेमिनिस्ट के रूप में जानी जाती हैं। लेकिन उनके कुछ फैन्स को लगता है कि पति का सरनेम नाम के आगे लगाना फेमिनिज्म के खिलाफ जाता है। सवाल यह भी किया गया है कि क्या उनके पति ने भी उनका सरनेम (कपूर) अपनाया है? सोनम ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब...

 

- कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान एक इंटरव्यू में सोनम से इस मुद्दे पर बात की गई तो उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। सोनम ने कहा, "मैं लंबे समय से इंगेज्ड थी। मुझे यह डिसीजन लेने में काफी लंबा वक्त लग गया। आनंद का सरनेम अपने नाम के आगे लगाने का फैसला मेरा व्यक्तिगत है। अगर लोगों को फेमिजिज्म का कॉन्सेप्ट पता नहीं तो उन्हें ऑनलाइन जाकर इसका डिस्क्रिप्शन देखना चाहिए। और यह आपको कैसे पता कि आनंद ने अपना नाम बदला या नहीं?"