पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकान्स। शादी के 7 दिन बाद यानी 15 मई को सोनम कपूर कान्स फिल्म फेस्टिवल में डिफरेंट लुक में नजर आईं। ये सोनम का कान्स में सेकंड डे लुक है। इस दौरान सोनम रेड एंड व्हाइट स्ट्रिप्ड ड्रेस में दिखीं। उनकी ड्रेस में बेल्ट लगा हुआ था, जो काफी खूबसूरत नजर आ रहा था। अपने बालों को सोनम ने बीच से स्लीकली बांध रखा था। वहीं एक और लुक में सोनम फ्लोरल प्रिंट वाली मिंट ग्रीन ड्रेस में नजर आईं। 14 मई को रेड कार्पेट पर सोनम ने पहना ऑफ व्हाइट लहंगा...
इससे पहले 14 मई को सोनम रेड कार्पेट पर नजर आईं। खास बात यह रही कि Fashionista के रूप में फेमस सोनम ने कान्स के लिए डिजाइनर राल्फ और रूसो का ऑफ व्हाइट लहंगा पहना। एक्सेसरीज में उन्होंने स्टड्स पहने हुए थे, जो उनकी वेडिंग रिंग से मैच कर रहे थे। बता दें कि सोनम कान्स में कॉस्मेटिक ब्रांड लॉरियल पेरिस की ओर से भारत का प्रतिनिधित्व करने गई हैं।
8 मई को हुई सोनम की शादी...
सोनम कपूर ने 8 मई को दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की। मुंबई में शादी के सभी फंक्शन हुए थे। कान्स के रेड कार्पेट पर चलते वक्त सोनम के हाथों में शादी की मेहंदी साफ दिखाई दे रही थी। सोनम रविवार रात अपने ससुराल नई दिल्ली से कान्स के लिए रवाना हुई थीं। वे 2011 से लगातार इस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल को अटेंड कर रही हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम की दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं। वे 1 जून को रिलीज होने जा रही 'वीरे दी वेडिंग' और 29 जून को रिलीज होने जा रही 'संजू' में अहम किरदार में नजर आएंगी।
आगे की स्लाइड्स पर, कान्स के रेड कार्पेट पर सोनम का लुक...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.