पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

'वीरे दी वेडिंग' को मिला A सर्टिफिकेट, शादी के बाद सोनम कपूर की पहली फिल्म

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई.   शादी के बाद सोनम कपूर की पहली फिल्म 1 जून को रिलीज होने जा रही है। डायरेक्टर शशांक घोष की इस फिल्म को सेंसर बोर्ड की ओर से A सर्टिफिकेट दिया गया है, यानी बोर्ड ने इसे एडल्ट माना है। फिल्म में काफी बोल्ड भाषा  का इस्तेमाल किया गया है। सोशल मीडिया यूजर्स की मानें तो आजकल के यंगस्टर्स जैसे बात करते हैं, फिल्म में वही दिखाया गया है। इसलिए इसे A सर्टिफिकेट नहीं मिलना चाहिए था। प्रोड्यूसर्स को कोई आश्चर्य नहीं...

 

- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को A सर्टिफिकेट मिलना प्रोड्यूसर्स एकता कपूर और रिया कपूर के लिए कोई आश्चर्य की बात नहीं है। इसकी वजह यह है कि अगर फिल्म को A सर्टिफिकेट मिलता है तो इसमें किसी तरह की कांट-छांट या बदलाव नहीं किया जाता। मेकर्स चाहते थे कि फिल्म जैसी बनाई गई है, वैसी ही रहे। वे नहीं चाहते थे कि इसमें कोई छेड़छाड़ हो।

 

 

 

अनिल कपूर और जीतेंद्र ने की सेंसर बोर्ड से बहस

 

 रिपोर्ट्स की मानें तो सेंसर बोर्ड के सदस्य फिल्म में चारों एक्ट्रेसेस द्वारा बोली गई भाषा के सख्त खिलाफ थे। लेकिन एकता कपूर के पिता जीतेंद्र और रिया और सोनम के पिता अनिल कपूर चाहते थे कि फिल्म में कोई काट-छांट न किया जाए क्योंकि  फिल्म में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया है, आजकल के यंगस्टर्स उसी तरह की भाषा बोलते हैं। हालांकि, बाद में बोर्ड मेंबर्स फिल्म को A सर्टिफिकेट देने को तैयार हो गए। और इसलिए काट छांट की जरूरत नहीं पड़ी।  बता दें कि सोनम के अलावा, करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया का भी फिल्म में अहम रोल है।

खबरें और भी हैं...