पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सामने आई सोनम कपूर की शादी की नई डेट, इस वजह से बदलना पड़ा वेडिंग वेन्यू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई। अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर और उनके ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा की शादी की खबरें लंबे वक्त से सुर्खियों में हैं। पहले खबरें थीं कि दोनों 29 अप्रैल को शादी करेंगे लेकिन अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक इनकी शादी 6 और 7 मई को मुंबई में होगी। शादी के बाद दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन होगा। दरअसल, आनंद दिल्ली के रहने वाले हैं इसलिए रिसेप्शन वहीं होगा। बता दें कि इससे पहले खबरें थीं कि दोनों उदयपुर या स्विट्जरलैंड में शादी कर सकते हैं। इस वजह से बदलना पड़ा वेन्यू...

 


- रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी में करीब 150 लोग शामिल होंगे। इतने लोगों को स्विट्जरलैंड ले जाने में काफी दिक्कतें आ रही थीं। इसके साथ ही घर के बुजुर्गों को भी बाहर ले जाने में परेशानी हो रही थी। यही वजह रही कि फाइनली शादी का वेन्यू बदलकर मुंबई कर दिया गया। 


इन सेलेब्स को भेजा इन्विटेशन...
- खबरें हैं कि शादी बांद्रा या फिर जुहू के किसी बड़े होटल में हो सकती है। शादी का निमंत्रण फिलहाल दीपिका पादुकोण, करीना कपूर और रणबीर कपूर को भेजा जा चुका है। 


फराह खान कोरियोग्राफ करेंगी संगीत सेरेमनी...
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, पॉपुलर कोरियोग्राफर फराह खान संगीत सेरेमनी को कोरियोग्राफ करेंगी। इसकी रिहर्सल कपूर रेसिडेंस में शुरू हो चुकी है। इसमें सोनम के पेरेंट्स अनिल और सुनीता कपूर स्पेशल एक्ट परफॉर्म करेंगे। इसके अलावा सोनम के कुछ कजिन उन्हीं के गानों पर परफॉर्म करेंगे। संगीत सेरेमनी में सोनम भी स्पेशल परफॉर्मेंस देंगी। 

 

फैशन ब्रांड के मालिक हैं आनंद...
सोनम कपूर लंबे टाइम से दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ रिलेशनशिप में हैं। पिछले 2 सालों से दोनों सीक्रेटली डेटिंग कर रहे हैं। दोनों को कभी इवेंट्स में तो कभी लंदन वेकेशन पर देखा जा चुका है। आनंद फैशन ब्रांड Bhane के मालिक हैं। उन्होंने व्हार्टन बिजनेस स्कूल (यूएस) से पढ़ाई की है। बता दें, Bhane सोनम के फेवरेट फैशन ब्रांड्स में से एक है। कई मौके पर वे Blane के डिजाइन्स कैरी करती हैं।

 

वीरे दी वेडिंग में दिखेंगी सोनम कपूर...
- सोनम कपूर की अपकमिंग मूवी वीरे दी वेडिंग में दिखेंगी। यह फिल्म 1 जून को रिलीज होगी। इसमें उनके अलावा करीना कपूर, स्वरा भास्कर भी नजर आएंगी। 

 

आगे की स्लाइड्स पर, सोनम कपूर और उनके ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के कुछ PHOTOS...