पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sonam Kapoor Without Mangalsutra And Sindoor: Kareena Kapoor And Sonam Stunning Look Veere Di Wedding Promotional Event

न सिंदूर न मंगलसूत्र, शादी के 10 दिन बाद ऐसे फिल्म के प्रमोशन में पहुंचीं सोनम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई. सोनम कपूर 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' अटेंड कर वापस इंडिया चुकी हैं। यहां आते ही उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'वीरे दि वेडिंग' का प्रमोशन शुरू कर दिया है। हाल ही में वे अपनी को-स्टार करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया के साथ प्रमोशन इवेंट में पहुंची। यहां सोनम की ग्लैमरस लुक देखने को मिला। वे इस दौरान ब्लैक ट्यूब टॉप के साथ सिल्वर लॉन्ग स्कर्ट और जैकेट में दिखीं। हालांकि सोनम ने न्यूली ब्राइड की तरह इस इवेंट में न तो मंगलसूत्र पहना था और न ही उन्होंने मांग में सिंदूर भरा था। बता दें, सोनम की शादी(8 मई) को अभी महज 10 दिन ही हुए हैं। स्टनिंग लुक में दिखीं करीना...

 

 


- 'वीरे दि वेडिंग' के प्रमोशनल इवेंट में करीना कपूर का भी स्टनिंग लुक देखने को मिला। वे इस दौरान व्हाइट कलर के ऑफ शोल्डर जंपसूट में नजर आईं। 
- वहीं स्वरा ने पिंक कोर्ट एंड शॉर्ट पेंट के साथ व्हाइट रंग की शर्ट पहनी थी तो शिखा ब्लू कलर की मिडी ड्रेस में दिखीं। इस लुक में ये दोनों भी काफी सिंपल सोवर लग रही थीं।
- बता दें, शशांक घोष के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'वीरे दि वेडिंग' 1 जून को रिलीज हो रही है और इसे 'A' सर्टीफिकेट दिया गया है। 

 

 

आगे की स्लाइड्स में देखें प्रमोशनल इवेंट के दौरान स्टनिंग लुक में दिखी 'वीरे दि वेडिंग' की कास्ट...

खबरें और भी हैं...