पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. सोनम कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके हाथ पर दूसरी ज्वैलरी के साथ मंगलसूत्र भी नजर आ रहा है। इस कस्टमाइज्ड मंगलसूत्र का उनके पति आनंद आहूजा से खास कनेक्शन है। दरअसल, मंगलसूत्र में मौजूद डायमंड पेंडेंट आनंद की राशि को दर्शा रहा है। गौर से देखेंगे तो समझ जाएंगे कि पेंडेंट का आकार Leo राशि जैसा है और यह आनंद आहूजा की राशि है। बता दें कि सोनम की राशि जैमिनी है। पति का सरनेम नाम के आगे लगाने पर ट्रोल हुई थीं सोनम...
- सोनम कपूर ने 8 मई को लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की। इसके तुरंत बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पति का सरनेम अपने नाम के आगे लगा लिया। 32 साल की सोनम फेमिनिस्ट के रूप में जानी जाती हैं। ऐसे में कुछ लोगों को लगा कि पति का सरनेम नाम के आगे लगाना फेमिनिज्म के खिलाफ जाता है। इस वजह से लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। हालांकि, खुद सोनम ने कान्स के दौरान एक इंटरव्यू में यह साफ किया कि हसबैंड का सरनेम अपने नाम के आगे लगाना उनकी व्यक्तिगत पसंद है और इससे फेमिनिज्म का कुछ लेना-देना नहीं। बता दें कि सोनम की तरह उनके पति ने भी अपना नाम बदल लिया। जहां सोनम ने आनंद के सरनेम को अपनाया है तो वहीं आनंद ने सोनम के नाम को अपने नाम और सरनेम के बीच लगाना शुरू कर दिया है। यानी अब वे आनंद एस. आहूजा बन चुके हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.