पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुलजार ने \'बायोस्कोपवाला\' के लिए लिखे गीत

गुलजार ने \'बायोस्कोपवाला\' के लिए लिखे गीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुलजार ने \'बायोस्कोपवाला\' के लिए लिखे गीत

\'बायोस्कोपवाला\' के लेखक और निर्माता सुनील दोशी ने एक बयान में कहा, \"\"गुलजार साहब रबिंद्रनाथ टैगोर की कृति के कायल हैं। 15 साल पहले उन्होंने मुझे बताया था कि टैगोर ही केवल एक इंसान थे, जो बच्चों और परिवारों के लिए अनुकूल और उपयुक्त कहानियां लिखा करते थे।\"\"
उन्होंने कहा, \"\"दिलचस्प बात यह है कि गुलजार साहब ने अपने करियर की शुरुआत बिमल रॉय के सहायक के रूप में की थी, जब वह बलराज साहनी के साथ \'काबुलीवाला\' बना रहे थे और उन्होंने उसके लिए एक गाना भी लिखा था।\"\"
जब उन्होंने \'बायोस्कोपवाला\' की कहानी के साथ गुलजार से संपर्क किया तो वह फिल्म के गाने लिखने के लिए तुरंत तैयार हो गए।
फिल्म 25 मई को रिलीज होगी।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...