पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायबरेली. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंची। कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ने के बाद सोनिया पहली बार यहां पहुंची हैं। रायबरेली में बुधवार को सोनिया 75 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें बारात घर, पेयजल, बिजली, सड़क आदि शामिल हैं।
-सोनिया और राहुल ने रायबरेली में एक साथ कई कार्यक्रमों में शिरकत की और जिला संगठन के साथ ही पीसीसी सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान 2019 के लोकसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा की गई। लोकसभा चुनाव से पहले जिले की सियासत गर्म चल रही है। मंगलवार को इसकी तपिश दिखाई दी। ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय मंगलवार देर शाम भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचे और सांसद सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर कई मायने निकाले जा रहे हैं।
-राहुल गांधी रात में ही अमेठी से रायबरेली पहुंच गए थे। सोनिया और राहुल भुएमऊ गेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाया है। दोनों ने लोगों की समस्याओं को सुना और मदद का भरोसा दिया।
सपा विधायक के घर पहुंची सोनिया
- सोनिया गांधी पूर्व मंत्री मनोज पांडेय के घर पहुंची। बताया जा रहा है कि मनोज पांडेय ने मंगलवार को सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने अपने नए घर के गृहप्रवेश का निमंत्रण सोनिया गांधी को दिया था। वहीं, राहुल गांधी ने निगोहीं गांव में ग्रामीणों से की मुलाकात। गांव में बने शौचालयों का निरीक्षण की किया।
क्या कहा राहुल गांधी ने
- राहुल गांधी ने इस दौरान कहा कि एटीएम क्रंच और नोटबंदी एक दूसरे से कनेक्टेड हैं। सरकार ने 500-1000 हजार रुपए के नोट जनता के जेब से निकालकर नीरव मोदी के हवाले किये। जिससे पूरा फाइनेंसियल क्राइसेस दिख रहा है। एटीएम में पैसा नही है लोगो का नुकसान हो रहा है।
डेढ़ साल बाद रायबरेली पहुंची हैं सोनिया
- सोनिया गांधी करीब डेढ़ साल बाद रायबरेली पहुंची हैं। कांग्रेस एमएलसी दिनेश सिंह की नाराजगी की भी खबरे आ रही हैं। दिनेश सिंह ने अभी सोनिया गांधी से मुलाकात नहीं की है। उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही है। दिनेश सिंह विधान परिषद में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष हैं।
गांधी परिवार को घेरने की तैयारी में बीजेपी
-बीजेपी गांधी परिवार को उसके ही गढ़ में ही घेरने की तैयारी में है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कांग्रेस के गढ़ रायबरेली के दौरे पर 21 अप्रैल को जा रहे हैं।
-यहां अमित शाह एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान कांग्रेस को झटका देते हुए शाह एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह और उनके जिला पंचायत अध्यक्ष भाई को बीजेपी में शामिल करने की औपचारिक घोषणा कर सकते हैं।
- वहीं, राहुल गांधी के अमेठी दौरे से पहले स्मृति ईरानी ने दो दिनों का अमेठी दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने यहां करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.