पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसोनीपत. बेटी को बचपन में खूब प्यार दिया, उसे कॉलेज भेजा ताकि वो अपने पैरों पर खड़ी हो सके। बेटी के प्रेम प्रसंग में पड़ने पर झूठी शान के लिए उसकी हत्या कर दी। हरियाणा के सोनीपत जिले के मातंड गांव में हुए ऑनर किलिंग मामले में कोर्ट ने मां-बाप, बहन व दो चाचा को उम्रकैद की सजा सुनाई। मां और बहन की आंखों से आंसू छलके और उन्होंने कोर्ट से रहम की भीख मांगी। कोर्ट ने कहा, यह अपराध माफी के लायक नहीं है।
इन दो मामले ने सोनीपत को किया बदनाम
केस-1 मातंड गांव निवासी बलराज की बेटी स्वीटी (17) राजकीय काॅलेज, गोहाना में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ती थी। उसका किसी लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। स्वीटी युवक के साथ घर से चली गई थी। कुछ दिन बाद परिजन उसे समझाकर घर ले आए थे। इसके बाद एक जुलाई, 2016 को झूठी शान के लिए स्वीटी की हत्या कर दी थी। मामले को दबाने के लिए अारोपियों ने उसके शव को आग लगा दी थी। मामले में बलराज के साथ ही उसके भाई राजू व सुरेश, पत्नी व बेटी को कोर्ट ने अब आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
केस-2 पानीपत के किलोहड़द गांव में डीएड की छात्रा की जुलाई 2016 को जहर देकर हत्या कर दी गई थी। चौकीदार ने 12 जुलाई, 2016 को सदर थाना पुलिस को बताया था कि गांव की युवती जो डीएड की छात्रा थी उसका एक युवक से प्रेम प्रसंग था। लड़की के परिजनों को जब इस बात का पता चला तो 8 जुलाई, 2016 को उसके मां-बाप और मामा ने जहर देकर उसे मौत के घाट उतार दिया। अंतिम संस्कार भी कर दिया। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश सुनीता ग्रोवर की कोर्ट ने मामले में सुनवाई के बाद मां सुनीता, पिता मनोज और मामा को फरवरी माह में दोषी करार दिया था। इन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
ऑनर किलिंग घोर हिंसा, चलाएंगे बुराई के खिलाफ अभियान
- जिले के दहिया खाप के प्रवक्ता वीरेंद्र चोटिवाला ने कहा- 'ऑनर किलिंग की समाज में कोई जगह नहीं है। खापों ने हमेशा इस बुराई का विरोध किया है। अभिभावकों से अपील है कि वह अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दे।'
- 'मर्यादा में रहना सिखाएं अंजाने में हुई गलती को माफ कर उसे संभलने का मौका दें। इतनी बड़ी सजा बच्चों को न दें कि उनके खून से सने हाथ जिंदगी भर का दर्द न बन जाए।'
- 'खापों ने हमेशा समाज को दिशा दी है, इसके खिलाफ अभियान चलाएंगे।'
'अच्छे संस्कार दें, ताकि कोई बड़ी गलती न करें'
- वहीं, दहिया खाप प्रतिनिधि सुरेंद्र ने कहा- बदलते समाज में अभिभावकों की व्यवस्था बढ़ रही है। जिसके चलते अभिभावक व बच्चों में दूरी बढ़ रही है। यह दूरी नहीं होनी चाहिए।
- अभिभावकों को समय निकालकर बच्चों के साथ रहना चाहिए। अच्छे संस्कार देने चाहिए, ताकि वह कोई बड़ी गलती न करें। यदि गलती हो जाती है तो सजा माफी हो। संभलने का मौका दिया जाना चाहिए।
- खापों ने आनर किलिंग का हमेशा विरोध किया है, इस बुराई के खिलाफ अब एक जुट होना होगा।
'बच्चों को गलती छुपानी नहीं चाहिए'
- पूरे मामले पर वकील सरिता आंतिल ने कहा- काफी बच्चें गलती करने पर उसे छुपाने का प्रयास करते हैं। धीरे-धीरे यह आदत बन जाती है। ऐसा नहीं होना चाहिए। माता-पिता को बच्चों के साथ घुल मिलकर रहना चाहिए।
- बच्चों को बताना चाहिए कि कोई गलती होती है तो उसे छिपाए ना, गलती को उसी समय माता-पिता को बताएं। ताकि गलती होने पर संभलने का मौका मिल सके।
- कोई दबाव डालता है तो उसका विरोध करें ऐसी सीख देनी चाहिए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.