पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. मुंबई. प्रभुदेवा इन दिनों पर्सनल लाइफ पर आए कमेंट को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि वे दूसरी शादी करने वाले हैं। दरअसल कुछ दिनों पहले साउथ एक्ट्रेस निकिशा पटेल ने प्रभुदेवा को लेकर एक शॉकिंग बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि वे कोरियोग्राफर प्रभुदेवा से शादी करना चाहती हैं। दरअसल उनसे एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि क्या वे प्रभुदेवा के साथ काम करने की इच्छा रखती हैं तब उन्होंने कहा था, "आप प्रभुदेवा के साथ फिल्म करने की बात कर रहे हो लेकिन मैं तो उनसे शादी करना चाहती हूं।" प्रभुदेवा से शादी की बात कहकर घिरीं निकिशा...
-
- प्रभुदेवा के साथ शादी करने की बात कहकर निकिशा परेशानी में घिर गई हैं। इस स्टेटमेंट के बाद उन्हें कई फोन और मैसेज आ रहे हैं।
- यहां तक कि निकिशा और प्रभुदेवा का ये सो-कॉल्ड रिलेशनशिप सोशल मीडिया का सबसे हॉट टॉपिक बना हुआ है।
- इन सब खबरों से परेशान होकर निकिशा ने ट्वीट कर सफाई दी है। उन्होंने लिखा, "मैं पिछले कुछ दिनों से मीडिया के फोन कॉल्स से परेशान हो गई हूं। अब टाइम आ गया है कि मुझे क्लेरिफाय करना ही पड़ेगा कि ये सच नहीं है।"
- "मेरी बात(प्रभुदेवा से शादी) को गलत तरीके से लिया गया है। मैं फिलहाल अपनी फैमिली और वर्क में बिजी हूं।"
- निकिशा ने कहा है -, "मैं किसी से शादी नहीं कर रही हूं। प्रभुदेवा सिर्फ मेरे अच्छे दोस्त और वेलविशर हैं। मैं उन्हें सर सिर्फ बुलाती हूं।"
16 साल बाद पत्नी से हुआ था प्रभुदेवा का तलाक
- एक्ट्रेस नयनतारा से प्रभुदेवा का लंबे टाइम तक अफेयर रहा है। नयनतारा से अफेयर के बाद ही प्रभुदेवा ने शादी के 16 साल बाद पत्नी से अलग होने का फैसला किया। जुलाई, 2011 में उन्होंने पत्नी लता को तलाक दे दिया।
- 2012 में ऐसा वक्त भी आया जब नयनतारा ने कहा कि वो अब प्रभुदेवा से अपने सारे रिश्ते खत्म कर चुकी हैं। बाद में नयनतारा डायरेक्टर विग्नेश शिवन को डेट करने लगीं।
- पत्नी लता से हुए तलाक ने प्रभुदेवा को दिवालिया होने की कगार पर ला दिया था। उन्हें अपनी पत्नी को 10 लाख रुपए का गुजारा भत्ता देने के अलावा प्रॉपर्टी भी देनी पड़ी थी। इसकी कीमत 20-25 करोड़ रुपए थी।
- साथ ही, दो कारें व अन्य संपत्ति भी उन्होंने लता को दी थी। प्रभु और लता की शादी सितंबर 1995 में हुई थी और तलाक जुलाई 2011 में। प्रभुदेवा के तीन बेटे थे। उनके एक बेटे की मौत 2008 में कैंसर से हो गई थी।
आगे की स्लाइड में पढ़ें निकिशा पटेल का ट्वीट्स...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.