पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई/हैदराबाद। साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (नंदमूरी तारक रामा राव) 20 मई को 35 साल के हो गए। 1983 में हैदराबाद में जन्मे जूनियर एनटीआर अपने जमाने के पॉपुलर एक्टर और आंध्रप्रदेश के सीएम रहे एनटी रामाराव के पोते हैं। जूनियर एनटीआर की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें बिग बॉस के साउथ वर्जन के लिए 25 करोड़ रुपए मिले थे। यह फीस KBC का तेलुगु वर्जन करने वाले नागार्जुन और चिरंजीवी की फीस से भी ज्यादा थी। बता दें कि जूनियर एनटीआर ने स्टूडेंट नंबर 1, सिम्हाद्री, बादशाह, टेम्पर, जनता गरजे और जय लवकुश जैसी पॉपुलर फिल्मों में काम किया है। कभी उलझन में पड़ गई थी एनटीआर की शादी...
2010 में विजयवाड़ा के वकील सिंगुलुरी शांति प्रसाद ने जूनियर एनटीआर के खिलाफ चाइल्ड मैरिज एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था। वकील का कहना था कि वो जिस बिजनेसमैन (तेलुगु चैनल के मालिक) नर्ने श्रीनिवास राव की बेटी से शादी कर रहे हैं, उसकी उम्र मात्र 17 साल है। वह मई, 2011 में 18 साल की होगी। बता दें कि जूनियर एनटीआर ने लक्ष्मी प्रणति से मार्च, 2011 में सगाई की थी। इसके बाद उन्होंने कानूनी मुश्किलों से बचने के लिए 5 मई, 2011 को प्रणति के 18 साल होने पर ही शादी की। जोड़ी का एक बेटा है, जिसका नाम अभय राम है।
इलेक्शन कैंपेन के दौरान हुआ था गंभीर हादसा
- 2009 के जनरल इलेक्शन में तेलुगुदेशम पार्टी के कैम्पेन के बाद हैदराबाद लौट रहे जूनियर एनटीआर की कार का नलगोंडा के सूर्यापेट में एक्सीडेंट हो गया था।
- एक्सीडेंट इतना भयानक था कि एनटीआर और उनके साथी कार से बाहर जा गिरे थे। इसमें उन्हें काफी चोट आई थी। बाद में कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में इलाज के बाद वो ठीक हो पाए थे।
आगे की स्लाइड्स पर, जूनियर एनटीआर की फैमिली के कुछ PHOTOS...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.