पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई। मलयालम फिल्मों के पॉपुलर एक्टर मोहनलाल 58 साल के हो चुके हैं। 21 मई 1960 को केरल के एलनथूर में जन्मे मोहनलाल का पूरा नाम मोहनलाल विश्वनाथ नायर है। उन्होंने 1980 में फिल्म 'मंजिल विरिंजा पूक्कल' से डेब्यू किया था। एक्टर के साथ-साथ वो प्रोड्यूसर, सिंगर और थिएटर आर्टिस्ट भी हैं। खास बात ये है कि बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी मोहनलाल के बड़े फैन हैं। बता दें कि फिल्मों में आने से पहले मोहनलाल रेसलर थे। उन्होंने 1977-78 में केरल स्टेट रेसलिंग चैम्पियनशिप जीती थी। दुबई के बुर्ज खलीफा में है घर...
- मोहनलाल के पास ऊटी में घर होने के साथ ही दुबई के बुर्ज खलीफा में भी एक फ्लैट है। उनका घर इस बिल्डिंग के 29वें फ्लोर पर है। वेबसाइट finapp.co.in के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 33 मिलियन डॉलर यानी (212 करोड़) है। इसके अलावा उन्होंने 80 करोड़ रुपए का पर्सनल इन्वेस्टमेंट भी कर रखा है।
7.5 करोड़ की 6 लग्जरी कारें...
मोहनलाल के पास 7.5 करोड़ कीमत की 6 लग्जरी कारें हैं। इनमें मर्सडीज बेंज, बीएमडब्ल्यू, जगुआर और रेंज रोवर जैसी ब्रांडेड कारें हैं।
एक फिल्म की फीस 3.5 करोड़...
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहनलाल फिलहाल एक फिल्म का 3.5 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। मोहनलाल इंडोर्समेंट के लिए करीब 50 लाख रुपए चार्ज करते हैं।
ये बिजनेस भी करते हैं मोहनलाल...
मोहनलाल का फिल्म प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन के अलावा रेस्टोरेंट और मसाला पैकेजिंग का बिजनेस भी है। इसके साथ ही वो फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी मैक्सलेब सिनेमा और एंटरटेनमेंट के मालिक भी हैं। उन्होंने त्रिवेन्द्रम में 'विस्मया मैक्स' नाम से फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन स्टूडियो भी शुरू किया है। बता दें कि मोहनलाल का एक बेटा प्रणव और बेटी विस्मया है। विस्मया आमतौर पर कैमरे से दूर रहना ही पसंद करती हैं।
आगे की स्लाइड्स पर, मोहनलाल और उनकी फैमिली के PHOTOS...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.