साउथी को नियम उल्लंघन मामले में पड़ी फटकार
साउथी को नियम उल्लंघन मामले में पड़ी फटकार
आईपीएल मीडिया की ओर से शुक्रवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए इसकी जानकारी दी गई।
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुरुवार रात सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए आईपीएल के 11वें संस्करण के 51वें मैच के दौरान साउथी को आचार सहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया।
विज्ञप्ति में कहा गया, \"\"साउथी को खिलाड़ियों के लिए जारी नियमों के तहत 2.1.8 के लेवल-1 नियम का दोषी पाया गया है। उनकी टीम के अधिकारियों ने इसे मंजूर कर लिया है।\"\"
--आईएएनएस