पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • SP General Secretary Ramashankar Vidyarthi Says Women Should Stop Wearing Revealing Cloths

SP महासचिव ने कहा- महिलाओं द्वारा पहने जा रहे अश्लील कपड़ों के कारण बढ़ रहीं रेप की घटनाएं, मोबाइल पर लगे प्रतिबंध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के महासचिव रामशंकर विद्यार्थी ने महिलाओं के पहनावे को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा पहने जा रहे अश्लील कपड़ों के कारण यौन उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं, इसलिए महिलाओं को इस तरह के कपड़े नहीं पहनना चाहिए जिसमें अश्लीलता दिखे। उन्होंने कहा, भगवान ने पुरुष और महिला के शरीर की बनावट ऐसी दी है कि उसी हिसाब से उनको कपड़े पहनना चाहिए जिससे अश्लीलता ना दिखे।

 

 


अश्लीलता पर प्रतिबंध से रूकेंगी रेप की घटनाएं
- रामशंकर ने कहा कि रेप तब तक नहीं रूकेंगे जब तक अश्लीलता पर प्रतिबंध नहीं लगेगा, इसके लिए नाबालिगों के हाथों से मोबाइल पे प्रतिबंध लगाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नाबालिग के हाथों में मोबाइल एक बड़ा कारण है इन घटनाओं के बढ़ने का। 


सपा नेता पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान
- बता दें कि महिलाओं के पहनावे को लेकर इससे पहले भी समाजवादी पार्टी के नेता विवादित बयान दे चुके हैं।
- सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने भी बढ़ती हुई रेप की घटनाओं पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने रेप के दोषियों को फांसी की सजा न देने का पक्ष लेते हुए कहा था लड़के हैं उनसे गलतियां हो जाती हैं। 

खबरें और भी हैं...