पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्पेनिश लीग : एटलेटिको ने चैम्पियंस लीग में जगह बनाई

स्पेनिश लीग : एटलेटिको ने चैम्पियंस लीग में जगह बनाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पेनिश लीग : एटलेटिको ने चैम्पियंस लीग में जगह बनाई

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, 2012-13 सत्र के बाद से एटलेटिको मेड्रिड हर वर्ष चैम्पियंस लीग में जगह बनाने में कामयाब रही है। स्पेनिश लीग में टीम के छह मैच बाकी है।
एटलेटिको के 32 मैचों में 71 अंक है, जिसका मतलब वह इस सत्र के अंत तक शीर्ष चार में बने रहेंगे।
लेवांते के खिलाफ हुए मैच के पहले हाफ में लेवांते ने एटलेटिको पर दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन वह मेजबान टीम की डिफेंस को भेद नहीं पाए।
पहले हाफ के 33वें मिनट में एंजल कोरेरा ने गोल दागकर मेजबान टीम को बढ़त दिलाई।
इसके बाद, एंटोनी ग्रीजमैन ने दूसरे हाफ के 48वें मिनट में गोल किया। 2-0 की बढ़त बना चुकी एटलेटिको के लिए अंतिम गोल फर्नाडो टोरेस ने 77वें मिनट में किया।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...