स्पेनिश लीग : वीगो के साथ बार्सिलोना का मैच ड्रॉ
स्पेनिश लीग : वीगो के साथ बार्सिलोना का मैच ड्रॉ
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बार्सिलोना को अब स्पेनिश लीग खिताब जीतने के लिए दो मुकाबले जीतने हैं।
इयागो आस्पास की ओर से 82वें मिनट में किए गए गोल के दम पर बार्सिलोना के खिलाफ वीगो ने मैच ड्रॉ कर दिया।
ओस्माने डेम्ब्ले ने 36वें मिनट में गोल कर बार्सिलोना को अच्छी शुरुआत दी, लेकिन वीगो के लिए जॉनी ने पहले हाफ की समाप्ति के अंतिम मिनट में गोल दागकर स्कोरप 1-1 से बराबर कर लिया।
दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखा गया। 64वें मिनट में ए. पाको ने गोल कर टीम को 2-1 से बढ़त दे दी। स्पेनिश टीम जीत के काफी करीब थी, लेकिन इयागो के गोल से वीगो ने मैच 2-2 से ड्रॉ कर लिया।
वर्तमान में बार्सिलोना 83 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। उसने दूसरे स्थान पर काबिज एटलेटिको मेड्रिड से 13 अंकों की दूरी बन रखी है।
--आईएएनएस