स्पेनिश लीग : बार्सिलोना का विजय अभियान जारी
स्पेनिश लीग : बार्सिलोना का विजय अभियान जारी
इससे पहले यह रिकॉर्ड 39 वर्षो तक रियल सोसियादाद के नाम था। सोसियादाद ने 1978-79 और 1979-80 सत्र में यह रिकॉर्ड बनाया था।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, शनिवार को वेलेंसिया के खिलाफ मिली जीत से बार्सिलोना लीग का खिताब जीतने के करीब पहुंच गया है।
कैम्प नोउ में खेले गए इस मुकाबले की शुरुआत बार्सिलोना के लिए अच्छी रही और 15वें मिनट में ही उरुग्वे के स्ट्राइकर लुईस सुआरेज ने गोल दागकर मेजबान टीम को 1-0 से आगे कर दिया।
एक गोल से पिछड़ने के बाद भी मेहमान टीम ने अपना धर्य नहीं खोया और बार्सिलोना के गोल पर लगातार कई हमलें किए लेकिन वह टीम के गोलकीपर मार्क-आंद्रे टेर स्टेगन का भेदने में कामयाब नहीं हो पाए ।
दूसरे हाफ में भी वेलेंसिया ने गोल की तलाश जारी रखी लेकिन 51वें मिनट में सैमुअल उमतीती ने हेडर से गोल कर मेहमान टीम की वापसी की राह और मुश्किल कर दी।
मैच के 87वें मिनट में वेलेंसिया के डैनियल परेजो ने पेनाल्टी से गोल किया लेकिन वह अपनी टीम की हार नहीं टाल सके।
--आईएएनएस