पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्पेनिश लीग : रियल का विलारियल के साथ मैच 2 2 से ड्रॉ

स्पेनिश लीग : रियल का विलारियल के साथ मैच 2-2 से ड्रॉ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पेनिश लीग : रियल का विलारियल के साथ मैच 2-2 से ड्रॉ

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार रात को खेले गए इस मैच में गारेथ बेल ने 11वें मिनट में गोल कर रियल का खाता खोला।
इसके बाद, क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मार्सेलो की ओर से 32वें मिनट में मिले पास को विलारियल के गोल पोस्ट तक पहुंचाया और रियल को 2-0 से आगे कर दिया।
दूसरे हाफ में विलारियल ने मैच पर अपना दबदबा बना लिया। रोजर मार्टिनेज ने 70वें मिनट में गोल कर टीम का स्कोर 2-1 किया।
इसके बाद, सामु कास्टेलेजो ने 85वें मिनट में गोल किया और मैच 2-2 से ड्रॉ कर दिया।
इस मैच के साथ ही रियल अपने अगले शनिवार को होने वाले चैम्पियंस लीग फाइनल मैच के लिए अच्छी तैयारी कर रही है।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...