पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Speaking To The Speaker Babulal Marandi If You Are Under Pressure Then Make Someone From The Ruling Party And Make Him The Leader Of The Opposition And Sit On The Seat

स्पीकर से बोले बाबूलाल मरांडी-अाप दबाव में हैं, तो सत्ता पक्ष से ही किसी को बना दें प्रतिपक्ष का नेता और सीट पर बैठा दें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार काे भाजपा विधायकाें के हंगामे अाैर शाेर गुल काे राेकते हुए स्पीकर से कहा कि अभी आप दबाव में हैं तो सत्ता पक्ष से ही किसी को प्रतिपक्ष का नेता चुन लें और सीट पर बैठा दें। इस मुद्दे को लेकर अब कोई हंगामा नहीं होगा। भाजपा के सदस्याें से वेल में न अाने अाैर हंगामा न करने की अपील भी करते रहे। उन्हाेंने कहा कि 28 फरवरी काे यह बजट सत्र शुरू हुआ है। उसी दिन से प्रतिपक्ष के नेता की मांग हो रही है। 11 फरवरी को सर्वसम्मति से विलय का निर्णय हुआ। जब विलय हुआ तो 24 फरवरी काे भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें दल का नेता चुना गया।

बिजली कटौती के मुद्दे पर सदन में हंगामा, शोरगुल

इसके पूर्व गुरुवार काे सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई पक्ष और विपक्ष ने मिलकर पहले तो डीवीसी के कमांड एरिया के छह जिलाें में बिजली सप्लाई में कटौती करने का मुद्दा उठाया। वहीं, भाजपा विधायक अमित मंडल ने प्रतिपक्ष के नेता की मान्यता का मुद्दा फिर उठाया। कहा कि बिना कैप्टन की टीम कैसे खेलेगी। अब गेंद स्पीकर के पाले में है। इसके बाद भाजपा के सभी विधायक वेल में आ गए। डीवीसी का मामला उठाने के बाद संसदीय मंत्री अालमगीर अालम ने कहा कि सरकार ने इसे संज्ञान में ले लिया है। इस पर जल्द कार्रवाई हाेगी।

खबरें और भी हैं...