पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शाही शादी का केक भी हुआ फेमस, 6 लोगों की मेहनत ने 5 दिन में बनाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंटरनेशनल डेस्क. ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की 19 मई को अमेरिकी एक्ट्रेस मेगन मर्केल से शादी कर रहे हैं। इस शाही शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रॉयल वेडिंग के लिए एक बेहद स्पेशल केक भी बनवाया गया है। जिसे छह लोगों की टीम ने मिलकर पांच दिन में बनाया है। इस केक की कीमत ही 45 लाख रुपए है। ये है केक की खासियत...

- केक की शेफ क्लेयर पैक के मुताबिक, 'हैरी और मेगन चाहते थे कि केक नींबू और एल्डरफ्लावर के फ्लेवर का हो। वे दोनों इस सीजन में इस फ्लेवर को एंज्वॉय करना चाहते हैं। हमने ये केक उनकी पसंद को ध्यान में रखते हुए बनाया है।'
- क्लेयर पैक ने बताया, 'रॉयल वेडिंग का केक तैयार करना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है।' उनके मुताबिक, इस केक में चीजें बिल्कुल परफेक्ट मात्रा में मिलाई गई हैं और ये वाकई बेहद खास है।'
- बता दें कि क्वीन एलिजाबेथ के पोते प्रिंस हैरी और अमेरिकी एक्ट्रेस मार्कल की ये शादी विंडसर कैसल में होगी। जो 15वीं सदी का एक शाही किला है। प्रेजेंट टाइम में ये दुनिया के भव्य और बड़े रिहाइशी किलों में से एक है। यह किला थेम्स नदी के पास एक पहाड़ी पर बना है।

दुल्हन की ड्रेस पर 2.5 करोड़ खर्च

- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी का कुल खर्च 43 मिलियन डॉलर यानी लगभग 293 करोड़ रुपए होगा। जिसमें से सबसे ज्यादा सुरक्षा पर खर्च किए जाएंगे।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाही शादी में दुल्हन मेगन मार्केल की ड्रेस पर ही करीब 2.5 करोड़ रुपए खर्च होंगे। वहीं फूलों से सजावट पर करीब एक करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
- इसके अलावा खाने-पीने पर 2.5 करोड़, 1.7 करोड़ ड्रिंक्स पर, 31 लाख रु सिर्फ शादी वाली जगह पर टॉयलेट बनाने के लिए और 2.7 करोड़ रुपए म्यूजिक पर खर्च होंगे। इसके अलावा करीब 6 करोड़ रुपए बग्घी और पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं में खर्च किए जाएंगे।
- इस शादी में शाही परिवार और मेहमानों की सुरक्षा के लिए स्नाइपर, अंडरकवर पुलिस के अलावा सुरक्षा के लिए कुछ एजेंसियां हायर की गई हैं, जो हाई-टेक प्रोटेक्शन देंगी।