पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची. बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद को चारा घोटाले में सबसे अधिक सजा सुनाने वाले सीबीआई के स्पेशल जज शिवपाल सिंह का तबादला कर दिया गया। एडिशनल ज्यूडिशियल कमिश्नर (एजेसी) शिवपाल सिंह को एडीजे के पद पर गोड्डा भेजा गया है। उनकी जगह धनबाद के एडीजे सुधांशु कुमार शशि को रांची लाया गया है। रांची के एक अन्य एडीजे श्यामनंदन तिवारी को चाईबासा का एडीजे बनाया गया है। गुरुवार को हाईकोर्ट के महानिबंधक अंबुज नाथ ने 12 न्यायिक पदाधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की।
- शिवपाल सिंह लीक से हटकर फैसला लेने के लिए जाने जाते हैं। कोर्ट के आदेश पर टिप्पणी करने वाले कई नेताओं पर अवमानना की कार्रवाई शुरू की। गिरफ्तारी वारंट तक जारी किया। चारा घोटाले की सुनवाई के अंतिम चरण में जांच अधिकारी सीबीआई के एएसपी एके झा, बिहार के सीएस एके सिंह, पूर्व डीजीपी डीपी ओझा, झारखंड के प्रधान सचिव सुखदेव सिंह को भी आरोपी बनाया।
हाईकोर्ट ने 12 न्यायिक पदाधिकारियों का किया तबादला, महानिबंधक ने जारी की अधिसूचना
| नाम | कहां थे | कहां गए |
| सुरेंद्र शर्मा | एडीजे हजारीबाग | धनबाद |
| पारसनाथ उपाध्याय | एडीजे हजारीबाग | जमशेदपुर |
| सुधांशु कुमार शशि | एडीजे धनबाद | रांची |
| मार्तंड प्रताप मिश्रा | एडीजे जमशेदपुर | रांची |
| कौशल किशोर झा | एडीजे जमशेदपुर | हजारीबाग |
| संजय प्रताप | गोड्डा एडीजे | रामगढ़ |
| शिवपाल सिंह | एजेंसी रांची | गोड्डा |
| श्यामनंद तिवारी | एडीजे रांची | चाईबासा |
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.