पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

झारखंड: पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए 10 अफसर बने स्पेशल मजिस्ट्रेट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची. झारखंड सरकार ने प्रधानमंत्री की धनबाद यात्रा को लेकर राज्य प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों  को स्पेशल मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त किया है। ये विधि-व्यवस्था के कामों में सहयोग करेंगे। वर्तमान में ये अधिकारी विभिन्न जिलों में कार्यपालक दंडाधिकारी (एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट) हैं। गुरुवार को जारी आदेश में कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने इन अधिकारियों को 22 से 25 मई तक के लिए के धनबाद में रहने को कहा है। पीएम के कार्यक्रम के पश्चात ये धनबाद से विरमित होंगे। प्रतिनियुक्त होने वाले अफसरों में विवेक कुमार मेहता, कुमुद कुमार झा, महेंद्र रविदास, संदीप कुमार मधेशिया, राहुल देव, नरेश कुमार वर्मा, विजय केरकेट्टा, अनंत कुमार झा, महेंद्र छोटन उरांव और संतोष कुमार चौधरी शामिल हैं। 

 

राजीव रंजन राय बने रहेंगे जेपीएससी के उप सचिव 

- राज्य सरकार ने जेपीएससी के उपसचिव राजीव रंजन राय का तबादला स्थगित कर दिया है। उन्हें जनवरी में राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम चाईबासा का निदेशक बनाया गया था। उस आदेश को सरकार ने विलोपित कर दिया है। एक अन्य आदेश में कार्मिक विभाग ने पदस्थापन की प्रतीक्षा में बैठे पुष्पक रजक को अंचलाधिकारी बनाने के लिए उनकी सेवा भूमि राजस्व विभाग को सौंप दी है।

 

 

खबरें और भी हैं...