पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मंच पर नगे पांव आई थी महिला, पीएम मोदी ने हाथाें से पहनाया चप्पल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीजापुर। पीएम ने जब चरण पादुका योजना के तहत एक गरीब आदिवासी महिला को अपने हाथों से चप्पल पहनाया तो उसे भरोसा नहीं हो रहा था। महिला को उस वक्त समझ में ही नहीं आया कि वो पीएम से क्या कहे। जांगला दौरे में पीएम के कुछ ऐसे मूवमेंट थे जो वहां के लोगों के बीच चर्चा में हैं।

 

 

- बीजापुर जिले के जांगला में पीएम मंच से योजनाओं पिटारा बस्तरवासियों के लिए खोल रहे थे। इसी दौरान चरण पादुका योजना के तहत तेंदू पत्ता संग्राहक महिला को मंच पर बुलाया गया। उसके पांव में चप्पल नहीं थे।

- पीएम ने योजना के तहत उसे चप्पल देने की बजाय झुककर महिला के पैरों में पहना दिया। फिर उन्होंने उससे कुशलक्षेम पूछा। महिला को विश्वास नहीं हो रहा था कि उसके जीवन में ऐसा मूवमेंट भी आएगा। 

- वो सकुचा गई। दरअसल चरण पादुका योजना के तहत वनोपज संग्राहक आदिवासियों को चरण पादुका देने की प्रस्ताव है। चूंकि गरीब आदिवासियों के पैरों में चप्पल नहीं होने पर वनों में कई बार इनके पैरें में कांटें और नुकीली घांसें चुभ जाती हैं जिससे इनका पैर जख्मी हो जाता है।

 

कान में पहनाई हियरिंग एेड

 

- जब मंच पर एक महिला आई तो पीएम ने उसके कान में हियरिंग एेड ही नहीं पहनाया बल्कि उसे चालू भी कर दिया। महिला मंच से उतरते वक्त जिंदगी में एक अलग बदलाव महसूस कर रही थी। जिस महिला को चंद मिनट पहले कुछ भी सुनाई नहीं दे रहा था उसके कान अब सुनने में सक्षम थे।

 

फोटो : राकेश पांडेय  

खबरें और भी हैं...