- Hindi News
- National
- New Delhi News Special Session Of Legislative Assembly Today Discussion On Corona Possible
विधान सभा का विशेष सत्र आज, कोरोना पर चर्चा संभव
दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी), नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (एनआरपी) और कोरोना वायरस को लेकर आज एक दिन का विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। सत्र की शुरुआत दोपहर बाद 2 बजे होनी है। इसमें कोरोना को महामारी घोषित करने की जानकारी और चर्चा सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायक कर सकते हैं। हालांकि शुरुआत में ही एनआरसी को लेकर एक चर्चा सत्तापक्ष की तरफ से शुरू की जानी है। हालांकि आधिकारिक तौर पर सत्तापक्ष की तरफ से ऐसा नहीं आया है कि एनआरसी के पक्ष में प्रस्ताव पास होगा या खिलाफ में प्रस्ताव पास किया जा जाएगा।सूत्रों के अनुसार सत्तापक्ष की तरफ से एनआरसी पर चर्चा का प्रस्ताव आएगा जिसमें चर्चा के दौरान एनपीआर में पूछे जाने वाले सवालों के मुद्दे पर भी सत्तापक्ष के सदस्य बात करेंगे। फाइनल प्रस्ताव एनआरसी को लेकर आएगा जिसमें बिहार, तमिलनाडु राजस्थान की तरह ही एनआरसी की जरूरत को नकारा जा सकता है। साथ में एनपीआर में 2010 के फॉरमेट पर भी जानकारी जुटाए जाने का प्रस्ताव भी इसमें शामिल हो सकता है। अभी तक आम आदमी पार्टी सरकार ने एनआरसी को लेकर सीधे तौर पर विरोध में पत्ते नहीं खोले हैं। इधर, विधायक राघव चड्ढा, दिलीप पांडेय और आतिशी में से दो को सरकार में बड़ा पद मिल गया है। दूसरा पद विधायक दिलीप पांडे को पार्टी के मुख्य सचेतक यानी चीफ व्हिप की जिम्मेदारी मिल गई है। अब आतिशी को लेकर चर्चा है।
नशीली दवाइयां बेचने के आरोप में एक गिरफ्तार
फरीदाबाद| पुलिस ने धौज गांव में नशीली दवाइयां बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने 740 नशीली टेबलेट बरामद की हैं। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह के अनुसार धौज थाने को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने घर पर नशीली दवाइयां बेचता है। इसके बाद एसआई उमर मोहम्मद ने सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर करण सिंह गोदारा को इसकी जानकारी दी। इसके बाद गोदारा मौके पर पहुंच गए। फिर छापेमारी की गई तो आरोपी शौकीन घर पर मिल गया। ड्रग इंस्पेक्टर ने उसे चेक किया तो उसमें एक डिब्बा मिला। उसमें 740 नशे की गोलियां थीं।
भास्कर न्यूज। नई दिल्ली
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भीड़भाड़ वाले 18 कॉरिडोर पर अवैध पार्किंग व रास्ता रोकने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है जो 15 दिन तक चलेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त आयुक्त एन.एस. बुंदेला ने कहा है कि गलत व अवैध पार्किंग रोकना चुनौती है लेकिन इन कॉरिडोर पर जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी अपनाएंगे। ट्रैफिक वैल्यूम, गलत पार्किंग व रोड की गलत इंजीनियरिंग के कारण ट्रैफिक जाम की दिक्कत आती है। भास्कर ने पूछा कि आखिर कोर्ट के निर्देश के बावजूद भीड़भाड़ वाले कॉरिडोर में सुधार क्यों नहीं हो रहा है तो संयुक्त आयुक्त ने कहा कि लगातार मॉनिटरिंग का मामला है। इंजीनियरिंग को भी देख रहे हैं। चुनौती है, ट्रैफिक वैल्यूम बढ़ा है और रोड में सुधार की जगह भी कम जगह बची है। फिर भी रोड एजेंसी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त आयुक्त ने कहा कि जहां पार्किंग का बोर्ड नहीं लगा है, वहां इन कॉरिडोर पर वाहन पार्क ना करें।