- Hindi News
- National
- Dera Bassi News Special Van Is Being Run In The City To Create Awareness About Corona
कोरोना के प्रति जागरुक करने के लिए शहर में चलाई जा रही है स्पेशल वैन
जीरकपुर | कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है। इसके बारे में जानना जरूरी है। वायरस के डर से हर किसी को मास्क लगाने की भी जरूरत नहीं है। सिर्फ वे लोग ही मास्क लगाएं जिनको छींकें आ रही हैं या खांसी, जुकाम है। अगर किसी को सर्दी, जुकाम या खांसी है तो घबराएं की बजाय सरकारी अस्पताल में जाकर चेक करवाएं। सोनू सेठी पंजाब सरकार की ओर से सफाई अभियान के ब्रांड एंबेसडर और वोटर जागरुकता अभियान के डिस्ट्रिक्ट आइकॉन भी हैं। सरकार ने सेठी को कोरोना वायरस के लिए जागरुकता फैलाने के लिए नियुक्त किया है। उन्होंने वीआईपी रोड की मार्केट, लोहगढ़ पार्क, जीरकपुर बस स्टैंड और डेराबस्सी रामलीला ग्राउंड सहित कई जगह लोगों को जागरुक किया। सोनू सेठी ने बताया कि कोरोना के प्रति जागरुकता के लिए एक गाड़ी को खास तौर पर तैयार करवाया गया है।