पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिहार: एसएसपी के 4 ठिकानों पर छापे, 100 एफडी के दस्तावेज मिले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना/मुजफ्फरपुर. एसवीयू (स्पेशल विजिलेंस यूनिट) ने सोमवार को मुजफ्फरपुर के एसएसपी विवेक कुमार के आवास व ऑफिस समेत 4 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान यूपी के सहारनपुर स्थित घर के अलावा मुजफ्फरनगर स्थित ससुराल को भी खंगाला गया। आय से अधिक संपत्ति के मामले में एसवीयू ने यह कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान आवास पर मौजूद एसएसपी से पूछताछ भी की गई। 

 

 

- मुजफ्फरपुर में एसएसपी के आवास से 6.25 लाख नकद, 5.5 लाख के गहने व संपत्ति से जुड़े पेपर के अलावा 45 हजार रुपए के पुराने नोट भी जब्त किए गए। ससुराल में मोटी रकम (करीब 2 करोड़) के एफडी के करीब 100 कागजात के साथ ही संदिग्ध कैश ट्रांजेक्शन या लेन-देन से जुड़े पेपर मिले हैं। इनमें 21 लाख की एक एफडी एसएसपी की पत्नी के नाम भी है। ऑफिस व पैतृक घर से भी कुछ अहम पेपर मिले हैं। देर रात तक जांच जारी थी।

- एसवीयू के आईजी रत्न संजय ने एसएसपी के ठिकानों पर छापेमारी की पुष्टि की। बोले- आरंभिक जांच पूरी होने के बाद ही संपत्ति व अन्य पहलुओं पर स्थिति स्पष्ट होगी। इधर, देर रात तक 25 लाख कैश मिलने की खबर भी चर्चा में रही। 

- जांच में विवेक कुमार की अब तक की कुल आमदनी 80 लाख रुपए है। इसमें 46.48 लाख रुपए खर्च दिखाया है। इस तरह उनकी बचत 33.31 लाख रुपए होनी चाहिए। लेकिन, एसएसपी ने अपनी बचत 1.06 करोड़ रुपए दिखाई है।

 

शराब माफिया से साठगांठ का आरोप, कभी भी हटाए जा सकते हैं एसएसपी
- 2007 बैच के आईपीएस विवेक कुमार एसएसपी पद से कभी भी हटाए जा सकते हैं। गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय ने छापामारी की पूरी जानकारी ली है। सूत्रों के मुताबिक आईपीएस विवेक के खिलाफ आय से 300 प्रतिशत से अधिक संपत्ति होने के साथ  शराब माफिया से  मिलीभगत के भी आरोप हैं। इसको लेकर एसवीयू ने मामला दर्ज कर लिया है। 

 

किसके नाम पर कितनी संपत्ति   
- निधि कुमारी (एसएसपी की पत्नी) के 23 एफडी में 22 लाख 74 हजार रुपए  
- निधि कुमारी व उमा रानी वर्णवाल (एसएसपी की सास) के 4 एफडी में 3 लाख रुपए 
- वेद प्रकाश वर्णवाल (एसएसपी के ससुर) व उमा रानी वर्णवाल के 29 एफडी में 46 लाख 70 हजार रुपए 
- वेद प्रकाश वर्णवाल के 5 एफडी में 14 लाख रुपए 
- वेद प्रकाश व निखिल वर्णवाल (एसएसपी का साला) के  27 एफडी में 35 लाख 18 हजार रुपए   
- निखिल वर्णवाल के 1 एफडी में 1.50 लाख रुपए 
-शैली वर्णवाल (सरहज) के 2 एफडी में 45 लाख रुपए।

 

 

खबरें और भी हैं...