पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पाइडर मैन को उलटे लटके क्यों जाना पड़ा

स्पाइडर मैन को उलटे लटके क्यों जाना पड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

न्यूज़ फ्रॉम एल्सवेयर

बीबीसी मॉनिटरिंग

शहरी ज़िंदगी बहुत कठिन होती है, लेकिन मिस्र की राजधानी काहिरा में रोज़मर्रा की ज़िंदगी एक सुपरहीरो के लिए भी किसी चुनौती से कम नहीं है.

शायद इसीलिए स्पाइडर मैन की पोशाक पहने एक व्यक्ति की शहर में रोजाना के कामों को निपटाने वाली तस्वीरें बहुत चर्चित हो गई हैं.

आहरम ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, इन तस्वीरों में दिखाया गया है कि कॉमिक किताबों का हीरो कैसे बस पकड़ने के लिए दौड़ लगाता है, काहिरा की भीड़भाड़ वाली सड़क पर जगह बनाता है और यहां तक कि सार्वजनिक रूप से अपमान झेलता है.

मिस्रवासी सुपरहीरो

काहिरा में रोजमर्रे की ज़िंदगी बहुत मुश्किल भरी होती है.

फ़ोटोग्राफ़र होसाम आतिफ़ के अनुसार, इस करतब को करने के पीछे का कारण, यह दिखाना है कि इस शहर की ज़िंदगी कितनी मुश्किल भरी है.

वेबसाइट ने आतिफ़ के हवाले से कहा है, \"हर दिन इन परेशानियों से दोचार होने वाले सभी मिस्रवासी सुपरहीरो हैं.\"

इकोनामिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा वर्ष 2013 में जीवन जीने योग्य शहरों पर कराए गए अध्ययन में काहिरा 140 में से 122वें स्थान पर था.

संदेह

इन तस्वीरों को लेने में बहुत सारी परेशानी का सामना करना पड़ा क्योंकि कई बार स्पाइडरमैन बने व्यक्ति को पुलिस ने रोका. लेकिन अधिकांश लोग सड़कों पर अपने आस पास स्पाइडर मैन की पोशाक में घूमते व्यक्ति को देखकर खुश थे.

आतिफ़ ने अल वतन वेबसाइट को बताया कि बच्चे पूरी तरह मान गए थे कि यह सही में स्पाइडर मैन ही है. लेकिन बड़े लोगों को लगा कि यह राष्ट्रपति सिसी का आदमी है जो मिस्र में इंसाफ़ लाएगा और वे उसे आशीर्वाद देने लगे हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)