- Hindi News
- National
- Panchkula News Sports Department To Bring More Medals Than Men To Women In Olympics
ओलंपिक में महिलाए, पुरुषों से ज्यादा पदक लेकर आएं स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट देगा पहले से ज्यादा सुविधा: खेल मंत्री
आॅलंपिक में महिलाएं लड़कों से ज्यादा पदक लेकर आएं, इसके लिए स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की ओर से इन्हें खास सुविधाएं भी दी जाएगी। यह कहना है हरियाणा के स्पोर्ट्स मिनिस्टर संदीप सिंह का, जिन्होंने बताया कि जब भी महिला खिलाड़ियों की टीमें बाहर खेलने के लिए जाएगीं तो उनके साथ महिला कोच ही नियुक्त किए जाएंगे।
वह इसलिए, ताकि पेरेंट्स अपने बच्चों को पूर्ण सुरक्षित महसूस कर सकें।
दरअसल, सेक्टर 1 पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा के स्पोर्ट्स मिनिस्टर संदीप सिंह चीफ गेस्ट रहे। इस दौरान संदीप सिंह ने पोषण पखवाड़े का भी शुभारंभ किया। इसके तहत लगातार 22 मार्च तक जिले के सभी गांवों में ग्राम सभाओं में पोषण के लिए अवेयरनेस करने के लिए साईकिल रैली, पोषण रैली, पोषण मेले, महिला संगोष्ठियां जैसे प्रोग्राम भी किए जाएंगे।
ओलंपिक में सबसे ज्यादा मेडल थे महिलाओं के
संदीप सिंह ने बताया कि पिछले दिनों ओलंपिक खेलों में भारत के खिलाड़ियों ने सबसे अधिक मेडल जीते, जिसमें महिलाओं के सबसे ज्यादा थे। इसके लिए पेरेंट्स भी आगे आएं और लड़कियों को खेलों के साथ अन्य क्षेत्रों में भी लेकर जाएं ताकि महिलाएं अपनी प्रतिभा का बेहतर ढंग से प्रदर्शन कर बुलंदियों को छू सकें।
कार्यक्रम में हिस्सा लेती महिलाएं।
जिला स्तरीय कार्यक्रम मंे पहुंचे खेल एवं युवा मामले के मंत्री संदीप सिंह।