पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीएम की घोषणा, स्पोर्ट्स ट्रेनर को अब 15 की जगह 30 हजार मिलेगी सैलरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना सिटी.  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के क्रिकेट खिलाड़ियों को सीखने या खेलने के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। सारी सुविधाएं यहीं विकसित हो रही हैं। मोइनुल हक स्टेडियम क्रिकेट स्टेडियम के रूप में विकसित होगा। यहां अंतरराष्ट्रीय खेल भी होंगे। नीतीश मंगलवार को गुलजारबाग खेल परिसर के उद‌्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा-खिलाड़ियों को रिफ्रेशमेंट के लिए 100 रुपए की बजाए 225 रुपए मिलेंगे। प्रशिक्षकों को मिल रहे 10-15 हजार रुपए को बढ़ाकर 30 हजार रुपए किया जाएगा।   

 

 

श्रेयसी को सम्मानित करेगी राज्य सरकार

- नीतीश बोले-कॉमनवेल्थ गेम में बिहार की बेटी श्रेयसी सिंह ने शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता है। राज्य सरकार ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी।  सीएम ने कहा-जब हमने साइकिल योजना की शुरुआत की तो लोगों ने हमारा मजाक उड़ाया था।

 

 

खबरें और भी हैं...