- Hindi News
- National
- Panchkula News Spray Started In Haryana Roadways Buses To Protect Against Corona Virus
कोरोना वायरस से बचाव के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों में स्प्रे शुरू
रोडवेज के जीएम रविंद्र पाठक ने बताया कि कोरोना वायरस के बचाव के लिए पंचकूला में शनिवार से सभी बसों में हाइपो क्लोराइट स्प्रे करवाना शुरू कर दिया है। पंचकूला और कालका डीपो दाेनों पर ही टीमें बना दी गई हैं। रोडवेज की बसों में हर प्रकार का व्यक्ति ट्रैवल करता है और ऐसे में लोगों को वायरस से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसमें लोकल और लॉन्ग रूट की सभी बसों में टीमों को हाइपो क्लोराइट स्प्रे करने के लिए कहा गया है। पंचकूला में शनिवार को कोई भी नया पैसेंजर रिपोर्ट नहीं किया गया। शनिवार को दो लोग डॉक्टरों की निगरानी में आए है, इसमें एक ठीक है और दूसरे को हल्का कफ और फीवर है। सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। अभी तक पंचकूला कोई भी केस रिपोर्ट नहीं हुआ है। पब्लिक जितना हो सके भीड-भाड वाले एरिया से दूर रहे। घबराएं नहीं और अपने आस-पास साफ सफाई रखें। रोडवेज को भी डेली बसों में स्प्रे करवाने के लिए कहा है।