- Hindi News
- National
- Ranchi News Sri Hanuman Dadul Ghat Committee Celebrates First Anniversary Kalash Yatra Turns Out
श्री हनुमान दादुल घाट समिति ने मनाई पहली वर्षगांठ, कलश यात्रा निकली
रांची | अरगोड़ा बाई पास चौक स्थित श्री श्री हनुमान मंदिर दादुल घाट समिति ने पहला स्थापना सह प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ांे महिलाअाें ने सुबह 8:30 बजे से अरगोड़ा तालाब से कलश व शाेभायात्रा निकाली। अरगाेड़ा तालाब से महिलाअाें ने कलश में जल लेकर अरगोड़ा बाई पास चौक से पूरे मुहल्ले का भ्रमण कर गाजे-बाजे के साथ मंदिर पहुंची। पुजारी रवि पांडेय ने अपने सहयाेगी पुजारियाें के साथ सुबह 11 बजे से पंचांग पूजन, बेदी पूजन, दाेपहर 2 बजे हनुमत पूजन एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ अाैर 3 बजे हवन पूजन व महाअारती हुई। इसके बाद सभी भक्तांे के बीच छप्पन भाेग महाप्रसाद का वितरण हुअा। माैके पर अध्यक्ष प्रकाश साहू,सुभाष प्रसाद, सतीश कुमार, लेखराज राम, क्षत्रधरी साहू, परशुराम गुप्ता, नीरज साहू, प्रदीप प्रसाद, मोहन प्रसाद आदि मौजूद थे।